Advertisment

जानिए छाछ पीने के ये 5 असरदार फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
छाछ पीने के फायदे-
Advertisment
गर्मी के मौसम हमें ऐसी चीज़ें पीनी चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाए। ऐसी चीज़ों में छाछ सबसे बेहतर ऑप्शन है। छाछ बहुत ही फायदेमंद है हमारे शरीर के लिए इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। रोज़ छाछ पीने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और हमें जल्दी बीमारियां नहीं होती। हम स्वस्थ रहते हैं। एक ग्लास छाछ पीने से सुबह हमारे शरीर में दिन भर फुर्ती बनी रहती है।

Advertisment

जानिए छाछ पीने के ये 5 फायदे (chhach pine ke fayde)-



1 ) पाचन शक्ति बढ़ाना -

Advertisment


अगर आपको डाइजेशन की प्रॉब्लम है तो छाछ आपके लिए सबसे अच्छी है। खाना खाने के बाद छाछ पीने से डाइजेशन में बहुत मदद मिलती है। और धीरे धीरे आपकी पाचन शक्ति भी स्ट्रांग होने लगती है।

2 ) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में -

Advertisment


छाछ में कई सारे विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करते हैं । इसके हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

3 ) शरीर को करती है डेटॉक्स -

Advertisment


छाछ में राइबोफ्लेविन नाम का तत्व होता ह। जो भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने का काम करता है। साथ ही शरीर कोशिकाओं में एंजाइम को सक्रिय करने के लिए राइबोफ्लेविन का उपयोग करता है, जिससे ऊर्जा का उत्पादन होता है। यह लीवर को भी फायदा देता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता प्रदान करता है।

4 ) वज़न कम करने में असरदार -

Advertisment


छाछ वज़न कम करने में बहुत असरदार है यह शरीर को प्रोटीन, विटामिन्स, खनिज, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आवश्यक अन्य एंजाइम प्रदान करता है। इसमें कैलोरी के बिना आवश्यक तत्व प्रदान करता है।

5 ) प्रोबायोटिक का काम करता है -



छाछ बैक्टीरिया से समृद्ध होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे बैक्टीरिया को प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। स्वस्थ बैक्टीरिया हर किसी के कोलन में मौजूद होते हैं। पोषण के लिए ये बैक्टीरिया हमारी मदद कर सकते हैं।
सेहत फूड छाछ पीने के फायदे
Advertisment