Advertisment

Justice For Delhi Cantt Girl : जानिये मामले से जुड़ी ये 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

दिल्ली कैंट रेप केस : रविवार को दिल्ली कैंट एरिया के नांगल गांव में एक नौ वर्षीय लड़की का बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और उसका जबरन दाह संस्कार कर दिया गया। आरोपियों ने उसके माता-पिता को बताया कि लड़की की मौत बिजली के झटके से हुई है और पुलिस को सूचित नहीं करने के लिए कहा, यह कहते हुए कि मामले में पुलिस को शामिल करना मतलब खुदको और मृत बच्ची के शरीर को परेशान करना होगा। दिल्ली कैंट रेप केस

दिल्ली कैंट रेप केस : जानिये मामले से जुड़ी ये 10 बातें



Advertisment


  1. नौ साल की नाबालिग लड़की मोहन लाल और सुनीता देवी की बेटी अपने माता-पिता के साथ गांव पुराना नांगल में श्मशान के सामने किराए पर रहती थी।


  2. पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लड़की श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।


  3. शाम छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम व नाबालिग बच्ची की मां को जानने वाले 2-3 अन्य लोगों ने उसे श्मशान में बुलाया और बच्ची का शव दिखाते हुए कहा कि वाटर कूलर से पानी पीते समय करंट लग गया।


  4. पुलिस ने बताया कि, उस लड़की की मां ने उसकी कलाई और कोहनी पर चोट के निशान देखे थे और उसके होंठ नीले थे। लेकिन परिवार को यह कहकर पुलिस को सूचित करने से भी डरा दिया कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी, जहां डॉक्टर उसके महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर बेच देंगे।


  5. फिर मां की मर्जी के बिना लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


  6. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद महिला ने शोर मचाया और अपने पति को फोन किया, जिसके बाद करीब 200 ग्रामीण भी श्मशान घाट पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।


  7. नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम को श्मशान घाट के बाहर प्रदर्शन किया।


  8. घटना के बाद से ही जनता का आक्रोश सोशल मीडिया पर नज़र आ रहा है। #JusticeForDelhiCanttGirl ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा है।


  9. चार लोगों पर हत्या, बलात्कार और आपराधिक धमकी के लिए मामला दर्ज किया गया है, जिसके संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और 506 के तहत यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST Act संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


  10. चार लोगों की पहचान श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और तीन कर्मचारियों सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप के रूप में हुई है, जो सभी लड़की की मां को जानते थे। पुलिस ने बताया। दिल्ली कैंट रेप केस दिल्ली कैंट रेप केस




और पढ़े : Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है ?
दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या, जबरन किया गया अंतिम संस्कार

 



Advertisment