Advertisment

ट्विटर पर हैशटैग Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है ? जानिये क्या है पूरा मामला

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

ट्विटर पर हैशटैग Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है? दरअसल मामला एक दलित लड़की के बलात्कार और हत्या का है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दिल्ली कैंट के पास श्मशान के एक पुजारी और तीन पुरुष कर्मचारियों ने एक नौ साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उनके माता-पिता की सहमति या पुलिस को सूचित किए बिना उसके शरीर का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है ?

मामले में परिवार और साथी ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से ही जनता का आक्रोश सोशल मीडिया पर नज़र आ रहा है। #JusticeForDelhiCanttGirl ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा है।

Advertisment

9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या, जबरन किया गया अंतिम संस्कार

घटना रविवार दिल्ली कन्टोन्मेंट एरिया के नांगल गांव की है। नौ साल की नाबालिग लड़की मोहन लाल और सुनीता देवी की बेटी अपने माता-पिता के साथ गांव पुराना नांगल में श्मशान के सामने किराए पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लड़की श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

शाम छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम व नाबालिग बच्ची की मां को जानने वाले 2-3 अन्य लोगों ने उसे श्मशान में बुलाया और बच्ची का शव दिखाते हुए कहा कि वाटर कूलर से पानी पीते समय करंट लग गया। पुलिस ने बताया कि, उस लड़की की मां ने उसकी कलाई और कोहनी पर चोट के निशान देखे थे और उसके होंठ नीले थे।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की की मां को बताया कि बच्चे की मौत बिजली की चपेट में आने से हुई है। उसके बाद परिवार को यह कहकर पुलिस को सूचित करने से भी डरा दिया कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी, जहां डॉक्टर उसके महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर बेच देंगे।

फिर मां की मर्जी के बिना लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उसने शोर मचाया और अपने पति को फोन किया, जिसके बाद करीब 200 ग्रामीण भी श्मशान घाट पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने कहा कि रविवार रात करीब 200 ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे और सोमवार शाम तक विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि गिरफ्तार लोगों पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया जाए। Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है

Advertisment

POCSO एक्ट और SC/ST Act संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया

चार लोगों पर हत्या, बलात्कार और आपराधिक धमकी के लिए मामला दर्ज किया गया है, जिसके संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और 506 के तहत यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST Act संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है

चार लोगों की पहचान श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और तीन कर्मचारियों सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप के रूप में हुई है, जो सभी लड़की की मां को जानते थे। deputy commissioner of police (south-west) प्रताप सिंह ने बताया। Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है

Advertisment

और पढ़े : दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या, जबरन किया गया अंतिम संस्कार
दिल्ली कैंट रेप केस : जानिये मामले से जुड़ी ये 10 बातें

 



न्यूज़
Advertisment