Delhi Government Declared Holiday On 10 November For Chhath Pooja: दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर घोषित की सार्वजनिक छुट्टी

author-image
Swati Bundela
New Update


दिवाली और छठ पूजा सारे देश में जोरो से मनाया मनाया जाता है। इसके बाद अब दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दी सामाजिक छुट्टी।

Advertisment

छठ पूजा को लेकर लिए गए कई निर्णय (Delhi Government Declared Holiday On 10 November For Chhath Pooja)

छठ पूजा ये एक हिंदुओ का त्यौहार है जो खास कर बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्यौहार में परिवार की खुशहाली सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। छठ पूजा के मौके पर सरकार ने कई निर्णय लिए है। इनमें से अब एक नया निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है कि 10 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी दी जाएगी। ताकि इस दिन लोग धूमधाम से छठ पूजा मना सकें और अपने परिवार से मिल सके। इसके अलावा 23 अक्टूबर से दिल्ली से कानपुर और कानपुर से दिल्ली तक छठ पूजा के लिए खास ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

इसके अलावा छठ पूजा के लिए सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी कई निर्णय लिए गए हैं।हाला की यमुना नदी पर के किनारे छठ पूजा के त्यौहार को मानने के लिए मनाई की गई है जिसके वजह से यमुना नदी के किनारे छठ पूजा नहीं मनाई जाएगी। सरकार के इस निर्णय पर विरोध हो रहा है खासकर बीजेपी की ओर से कि यमुना नदी के किनारे पूजा नहीं करने दी जाएगी तो सार्वजनिक जगहों पर बहुत भीड़ होगी लेकिन सरकार के हिसाब से यमुना नदी पर ज्यादा भीड़ कोरोना को बढ़ाने की कोशिश होगी।

Advertisment

छठ पूजा के लिए लोगो की दौड़ उनके गांव तक

छठ पूजा के लिए कई लोग छुट्टियां लेकर अपने गांव जाते हैं और अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाते हैं। छठ पूजा यह 4 दिन तक चलने वाली पूजा होती है जिसमें 4 दिन अलग-अलग रीति रिवाज से पूजा की जाती है। इस पूजा में परिवार की सुख समृद्धि और सूर्य भगवान को शुक्रिया करने के लिए यह पूजा की जाती है। सूर्य रोशनी का स्त्रोत है जिसके वजह से सूर्य को भगवान का दर्जा दिया जाता है।


न्यूज़