Advertisment

यह है पीरियड्स के लिए आसान डाइट -

author-image
Swati Bundela
New Update
महिलाएं जो भी खाती पीती हैं उसका सीधा प्रभाव उनकी हार्मोनल स्वास्थ्य पर पढता है। पीरियड्स का वक़्त हर महिला के स्वास्थ्य के लिए खास तौर पर जरुरी होता है। इसलिए जरुरी है कि आप ऐसी चीज़ें ना खाएं पिएं जिस से आपके शरीर में बीमारियां उत्पन्न हों या आपको दर्द हो। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पीरियड्स के के लिए एक आसान डाइट -
Advertisment


1. हार्मोनल डिसबैलेंस



सबसे पहले तो अगर आपको हार्मोनल डिसबैलेंस की समस्या है तो आप डेरी प्रोडक्ट्स ना खाएं। डेरी प्रोडक्ट्स में सभी दूध से बनी चीज़ें आती हैं इस से आपको पिम्पल्स भी हो सकते और आपकी हेल्थ और बिगड़ भी सकती है। इसके साथ साथ आप ज्यादा तेल मसाले का और तला हुआ खाना बिलकुल भी ना खाएं। कोशिश करें कि आप सादा रोटी सब्जी ढेर सारी सलाद के साथ खाएं। आपके लिए बहुत जरुरी होता है कि आप जंक फ़ूड बंद कर के तुर्रंत बना गरम खाना खाएं।
Advertisment


2. ज्यादा शक्कर और नमक ना खाएं



ज्यादा शक्कर और नमक शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है खास तौर पर पीरियड्स के वक़्त इसलिए शरीर के खाने की जरुरत के हिसाब शक्कर और नमक खाएं और ऊपर से ना डालें।
Advertisment


3. ताज़ा चीज़ें खाएं



Advertisment
पीरियड्स के वक़्त आप ध्यान दें कि आप डब्बे में बंद और बासा खाना बिलकुल भी ना खाएं। आप गरम बना हुआ खाना खाएं और उसके साथ ताजे फल जैसे कि सेब, अनार और ढेर सारी सलाद खाएं। इस से आपको अंदर से हल्का महसूस होगा और मन अच्छा रहेगा।

4. ठंडी चीज़ें ना खाएं



जब गर्मियों का मौसम होता है तो हमारी आदत होती है कि हम ठंडा पानी और बर्फ डाली कोल्ड ड्रिंक्स वगेरा ज्यादा पीते हैं। आप कोशिश करें कि पीरियड्स के पांच दिन कम से कम ठंडी चीज़ें खाएं क्योंकि इससे मांसपेशिये सुकड़ जाते हैं और दर्द ज्यादा होने लगता है। हमेशा से ही ऐसा देखा गया है कि गरम चीज़ें खाने पीने से पीरियड्स के दर्द में बहुत आराम मिलता है और पीरियड्स अच्छे से हो जाते हैं।
सेहत पीरियड डाइट
Advertisment