Advertisment

पांच काम जो पीरियड्स में नहीं करना चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment




पीरियड्स हर महिला के लिए हर महीने कई चुनौतियां लेकर आते हैं। किसी को असहनीय दर्द होता है तो किसी को काम करने में दिक्कत होती है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए अलग अलग होता है और ये कुछ चीज़ों के कारण बढ़ सकता है। कभी कभी हमें पता नहीं होता है और हम वही काम करते हैं जिस से पीरियड्स में दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पांच काम जो पीरियड्स में नहीं करना चाहिए

Advertisment

1. खाना छोड़ना

अगर आपके पीरियड्स चल रहे हैं तो कभी भी खाना ना छोड़ें। सुबह अच्छे से नाश्ता करें फिर लंच में हरी सब्जियां खाएं और रात को भी पेट भर के खाएं। पीरियड्स के दौरान खाना छोड़ने से दर्द बढ़ जाता है और शरीर कमज़ोर हो जाता है। इसके साथ साथ ध्यान दें कि आप जो भी खा रहे हैं वो पौष्टिक भी हो।

2. पीरियड्स में नहीं करना मेहनत

Advertisment

अगर आपको पीरियड्स के वक़्त ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप कोई भी शारीरिक श्रम करने से बचें। कोशिश करें कि जिम वगेरा ना जाएं और अगर जाएं तो हल्की फुल्की एक्सरसाइज ही करें।

3. संबंध ना बनाएं

पीरियड्स के वक़्त आप कभी भी सेक्स ना करें क्योंकि इस से संक्रमण का खतरा बढ़ता है और अगर आप सेक्स करना चाहते हैं तो प्रिकॉशन के साथ करें। पीरियड्स के वक़्त गर्भवती होने के चान्सेस सबसे ज्यादा होते हैं।

Advertisment

4. नैपकिन

पीरियड्स के दौरान हर 6 घंटे में सेनेटरी नैपकिन बदलते रहना चाहिए। इस से संक्रमण का खतरा कम रहता और आप बदबू और कपडे गंदे होने से भी बचते हैं। कभी कभी लम्बे समय तक नैपकिन इस्तेमाल करने से दर्द होने लगता है और रेशेस भी हो जाते हैं।

5. टाइट कपडे पहनना

पीरियड्स के वक़्त फ्री और ढीले कपडे पहनने चाहिए। इस से आपको खुला खुला महसूस होता है और आपका मन अच्छा रहता है वरना आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है।

सेहत पीरियड्स सावधानियाँ
Advertisment