Disadvantages Of Chocolates: ज्यादा चॉकलेट खाने के नुकसान क्या है?

author-image
Swati Bundela
New Update


चॉकलेट खाने के नुकसान: चॉकलेट किसको नहीं पसंद, ना-पसंद का तो सवाल ही नहीं उठता जब चॉकलेट की बात आती है। इसका नाम सुनकर साथ ही में मन ललचाने लगता है। आज हर शुभ मौके पर, त्यौहार हो या जन्मदिन चॉकलेट देने का चलन शुरू हो गया है जो ना चाहकर भी लोगों को इसका आदी बना रहा है। चॉकलेट खाने के फायदे तो सब जानते है जैसे कि स्ट्रेस लेवल कम होता है, गुड होर्मोनेस रिलीज़ करता है, ब्लड फ्लो को नार्मल करता है आदि। 

Advertisment

Disadvantages Of Chocolates: ज्यादा चॉकलेट खाने के नुकसान क्या है?


1. डिहाइड्रेशन का कारण

एक शोध के अनुसार चॉकलेट का सेवन ज़्यादा करने वाले बार-बार टॉयलेट जाते है। यह हड्डियां कमज़ोर होने का एक कारण भी है, पेशाब के साथ शरीर के लिए ज़रूरी खनिज जैसे कि कैल्शियम भी बाहर निकल जाते है जिससे हड्डियां कमज़ोर होती है। हालांकि यह दुष्प्रभाव काफी सालों बाद देखने को मिलता है।

2. अनिंद्रा को समस्या

चॉकलेट में कैफीन पाई जाती है जो व्यक्ति की अनिंद्रा का कारण बन सकती है। कैफीन की मात्रा ज़्यादा होने से व्यक्ति की नींद उड़ जाती है। रात को नींद ना आने पर बोरीयत की वजह से व्यक्ति कुछ ना कुछ खा लेते है ऐसे में चॉकलेट खाना और भी भारी पड़ सकता है।

3. वजन बढ़ाता है

चॉकलेट में सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा अधिक होती है जो व्यक्ति का वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। चॉकलेट में ज़्यादा मात्रा में कैलोरीज व फैट पाया जाता है इसका अत्यधिक सेवन करने से शरीर में फैट जमा होने लगती है। ओबेसिटी होने में चॉकलेट का योगदान पाया गया है।

Advertisment

4. माइग्रेन की दिक्कत

ज़्यादा चॉकलेट का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या खड़ी हो सकती है। दिल की गति तेज होने लगती है जो बेचैनी, हाई बीपी और चिंता का कारण बन सकती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है। चक्कर, सिर दर्द होने की संभावना बढ़ सकती है।

5. दांतो पर असर

ज़्यादा मीठा खाने से दांतो पर क्या असर होता है यह सब जानते है, कीड़ा लगना, दांत में दर्द होना, मसूड़ों में दर्द होना आदि समस्याएं हो सकती है। बच्चों को चॉकलेट सबसे ज़्यादा पसंद होती है इसीलिए उनके दांत जल्दी ख़राब हो जाते है। ऐसे में बच्चों को हफ्ते में एक दो-बार से ज़्यादा चॉकलेट न दें ।


सेहत