Advertisment

Disadvantages Of Eating Samosa: समोसा खाने के नुकसान क्या हैं? 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

समोसा खाने के नुकसान - समोसा एक ऐसा भारतीय स्नैक है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। जब भी घर में मेहमान आते हैं तो उन्हें समोसा जरूर खिलाया जाता है। अगर आपको भी समोसा खाना बेहद पसंद है तो उससे पहले जान लीजिए ज्यादा समोसा खाने से सेहत पर होने वाले नुकसान। इसलिए आज हम आपको समोसे के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बाज़ार में जो समोसे मिलते हैं वो एक से ज्यादा बार एक ही तेल में तला जाता गर्म करने के लिए और एक ही तेल का अनेक बार इस्तमाल करने से तेल काफी हानिकारक और विषैला हो जाता है। समोसे का ना केवल तेल बल्कि मैदा और आलू भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिक मैदा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है क्युकी मैदा नसों में जमा होने लगता है और समोसे में भरा आलू भी पड़े पड़े बासा हो जाता है। 

समोसा खाने के नुकसान : Disadvantages Of Eating Samosa

Advertisment


1 फैट बढ़ता है

समोसे को बार बार तेल में तला जाता है जिसके कारण शरीर में फैट बढ़ने लगा है। अगर फैट ज्यादा बढ़ जाए तो ये कई बीमारियों को जन्म देता है। समोसे में भरे आलू भी फैट करते हैं। इसलिए समोसे में ज्यादा कैलोरीज़ होती हैं जो वजन बढ़ती है इसलिए ज्यादा समोसे का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Advertisment

2. दिल की बीमारी 

जो लोग ज्यादा स्ट्रीट फूल या तली हुई चीजों का सेवन करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है जिसके कारण दिल की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा तेल और फैटी फूड खाने के कारण नसों में फैट जमा होने लगता है जिसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। 

3. फैटी लिवर की बीमारी समोसा खाने के नुकसान क्या हैं? 

Advertisment

ज्यादा फ्राइड फूड खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इनमें फैट और कैलोरीज़ की मात्रा अधिक होती है। फैटी लिवर एक आम समस्या है जो गलत खानपान की वजह से होती है लेकिन सही समय पर उपचार और परहेज करना बहुत जरूरी होता है वरना ये खतरनाक बीमारी में बदल सकता है। 

4. एसिडिटी की समस्या 

एसिडिटी की परेशानी सभी को कभी ना कभी होती है। एसिडिटी ज्यादा तली हुई और मसालेदार भोजन करने से पेट में पित्त की बढ़ने के कारण होती है। समोसा तला हुआ और मसालेदार दोनो होता है इसलिए जो लोग ज्यादा समोसा खाते हैं उन्हें एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की समस्या अगर बार बार होने लगे तो ये गंभीर समस्या का रूप लेती है

इन बीमारियों से बचना हो तो समोसे का सेवन कम करें लेकिन  अगर आपका समोसा खाने का बहुत मन हो तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप समोसे को अपने घर की रसोई में साफ और अच्छे सामान का इस्तमाल करते हुए बनाए।



सेहत फूड
Advertisment