Advertisment

ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर को क्या नुकसान होते हैं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मी के
Advertisment
मौसम में बहुत गरम हवाएं चलती हैं और गर्मियों में कई जगह पर लू (हीट वेव) भी बहुत चलती है। गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी की कमी बहुत होती है जिससे की हमें व हमारे शरीर को बहुत सारी परेशानियों से गुज़रना पड़ सकता है। गर्मियों में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी व तरल पदार्थ पीना चाहिए जिससे की हमारी शरीर की पानी की जरूरत पूरी हो सके। इस मौसम में हमें विशेष रूप से चलने वाली गरम हवाएं व लू से अपने आप को बचाने जरूरत होती है। आज हम बताएंगे ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर को क्या नुकसान होते हैं -

1) हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होना

Advertisment


गरम हवाओं के संपर्क में ज्यादा समय रहने से हमारे शरीर का तापमान तेज़ी से बड़ता है जिससे की ब्लड प्रेशर भी बड़ जाता है। ब्लड प्रेशर बड़ने से हमें कई सारी शारीरिक समस्याओं से झूझना पड़ सकता है।

2) पानी की कमी हो जाना

Advertisment


तापमान बड़ने से शरीर में पानी की कमी आसानी से हो जाती है गरम हवाएं व लू इसके प्रमुख कारण हैं। इसीलिए हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि जब भी हम अपने घरों से या ऑफिस से धूप में बाहर निकलें तो खूब सारा पानी पी कर निकलें जिससे कि हम डिहाइड्रेशन होने से हमारे शरीर को बचा सकते हैं।

3) दिमागी स्ट्रोक का खतरा

Advertisment


अगर आप ज्यादा समय गरम हवाओं व लू के बीच रहते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान बहुत अधिक बड़ सकता है जिससे कि ब्रेन स्ट्रोक की संभावनाएं बहुत बड़ जाती हैं। इसलिए ज्यादा देर धूप में व गरम हवाओं के बीच रहने से हमें बचना चाहिए।

4) पाचन क्रिया ख़राब हो जाना

Advertisment


गरम हवाओं और लू के कारण जब हमारे शहर का टेम्परेचर अधिक बड़ जाता है तो इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है और हमारे पेट के अंदर का टेम्परेचर भी नार्मल से अधिक हो जाता है जिससे की हमें डाइजेशन से जुडी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



 
सेहत
Advertisment