Disadvantages Of Hot Water Bath: गर्म पानी से नहाने के 5 बड़े नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update


Disadvantages Of Hot Water Bath: ठंड के दिन सुबह के 6 बज रहे हैं, और एक अच्छे गर्म पानी से नहाने के बारे में सोचना ही एक ऐसी चीज है, जो आपको अपने गर्म आरामदायक कंबल के आराम को छोड़ने में मदद कर सकती है। हालाँकि, वह गर्म पानी आपको जगा सकता है, लेकिन वह गर्म पानी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। हम में से कई लोगों का मानना है, कि यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदों के साथ उबलते गर्म पानी में नहाने से सर्दी या खांसी कम हो सकती है और अधिक काम करने वाली मांसपेशियों को आराम मिल सकता है; हालांकि, researchers ने हमें गलत साबित कर दिया है।

Disadvantages Of Hot Water Bath: गर्म पानी से नहाने के 5 बड़े नुकसान-


1. जलन और त्वचा की चोटें


Advertisment

गर्म पानी से नहाने से जलन होना असामान्य बात नहीं है। छोटे बच्चे और बुजुर्गों को अधिक खतरा होता है। छोटे बच्चो की त्वचा बहुत अधिक नाजुक होती है, और एक लापरवाह इंसान बहुत अधिक गर्म पानी का उपयोग कर सकता है, जिससे बच्चे को चोट या जला सकता है। गर्म पानी कुछ त्वचा रोगों को भी बढ़ा सकता है, और त्वचा पर खुले घावों में जलन पैदा कर सकता है। यह नहाने के बाद खुजली को ट्रिगर या खराब भी कर सकता है।


2. ब्लड प्रेशर में गिरावट


गर्म पानी से नहाने से ब्लड फ्लो कम हो जाता है, और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। यह न केवल एक हृदय को तनाव दे सकता है, बल्कि एक स्वस्थ व्यक्ति में भी यह इतना अधिक हो सकता है, कि उसे चक्कर आ जाए। गंभीर मामलों में यह बेहोशी का कारण हो सकता है।


3. चक्कर आना और खराब संतुलन


गर्म पानी के साथ ब्लड प्रेशर में बदलाव से सिर पर इफेक्ट कर सकता है । इस से चक्कर जैसा महसूस होने लगता है। बाथरूम में गीले फर्श के साथ चक्कर आना और खराब संतुलन से गिरने की संभावना को बढ़ा सकता है। एक गंभीर गिरावट से हड्डी टूट सकती है, या इससे भी बदतर, व्यक्ति बाथरूम में अपना सिर टकरा सकता है।


4. हेयर क्यूटिकल्स होते हैं डैमेज


Advertisment

गर्म पानी आपके बालों के क्यूटिकल्स पर गलत प्रभाव डाल सकता है। आपके बालों में केराटिन सेल्स होती हैं। यह प्रोटीन बालों को कमजोर होने या टूटने का अनुभव होने से भी बचाता है।  बालों को गर्म पानी से धुलने से नुकसान पहुंचाता है। गर्म पानी से बाल धुलने से गंजापन हो सकता है, कुछ लोगो को।


5. फर्टिलिटी रेट पर होता है असर


खासकर यदि आप बच्चे पैदा करना चाहते हैं, तो गर्म पानी आपके बच्चे पैदा करने की क्षमता पर इफेक्ट डाल सकता है। जो पुरुष रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं, उनमें फर्टिलिटी की क्षमता कम होती है। टेस्टिस गर्म वातावरण में ज्यादा स्पर्म पैदा नहीं करता है। इस बीच, जब आप ठंडे वातावरण में मौजूद होते हैं तो स्पर्म की संख्या बढ़ाने में मदद करता है।


सेहत