Advertisment

Early Symptoms Of Pregnancy: प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते है?

author image
Swati Bundela
29 Oct 2021
Early Symptoms Of Pregnancy: प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते है?



Advertisment

प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए एक अनोखा अनुभव होता है। जब महिलाएं मां बनने के लिए तैयार होती है तो उनके मन में कई सवाल होते हैं और यह जरूर जानना चाहती है कि प्रेगनेंसी के शुरुआत में क्या लक्षण दिखाई देते हैं। जानिए प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms Of Pregnancy)



Advertisment

1. पीरियड्स मिस होना



प्रेगनेंसी का सबसे पहला संकेत है पीरियड्स का मिस होना। कई बार पीरियड्स मिस होने की वजह कुछ और हो सकती है लेकिन अगर पीरियड मिस होने में ज्यादा टाइम हो जाए तो इसका मतलब है कि महिला गर्भवती है। पीरियड मिस होने पर महिला ने जरूर डॉक्टर के पास जाकर प्रेगनेंसी की टेस्ट करवा लेनी चाहिए। यह प्रेगनेंसी का सबसे पहला संकेत है।

Advertisment


2. ब्लोटिंग



Advertisment

पीरियड्स मिस होने के कुछ समय बाद महिला को अपने प्रेगनेंसी के बारे में पता चल ही जाता है। इस दौरान महिला को पेट में ब्लोटिंग है और पेट फूले जैसा लगता है। कई बार पेट साफ ना होना, पेट भारी लगना ऐसी शिकायतें आती है। जिस तरह पीरियड्स में महिलाओं को ब्लोटिंग होती है कुछ उस ही तरह प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में महिलाओं को ब्लोटिंग का अनुभव होता है।



3. कमर दर्द

Advertisment


कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में कमर दर्द का अनुभव होता है। अगर ऐसे समय में थोड़े काम ज्यादा हो जाए तो इसका असर कमर पर पड़ता है और पेट में अलग प्रक्रिया चलने की वजह से इसका असर भी कमर पर पड़ता है।



Advertisment

4. शरीर में बदलाव



प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में वैसे तो कोई बड़े लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन पेट फूलना, पेट में ब्लोटिंग होना, बार-बार बाथरूम जाना इन सब चीजों का अनुभव महिलाओं को आता है। इसके अलावा कई महिलाओं को सिर दर्द और पेट में ऐठन जैसी समस्या भी होती है।

Advertisment


5. ब्रेस्ट में दर्द होना



प्रेगनेंसी के शुरू होते ही ब्रेस्ट में खिंचाव महसूस होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा ब्रेस्ट में ऐठन आना और ब्रेस्ट का टाइट होना यह एक आम बात है। कई महिलाओं को ब्रेस्ट को छूने के बाद दर्द महसूस होता है या फिर ब्रैस्ट टाइट होना महसूस होता है।



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment