Dried Tulsi Leaves Uses: सूखी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Swati Bundela
30 Mar 2022
Dried Tulsi Leaves Uses: सूखी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?


Dried Tulsi Leaves Uses: हिन्दू धर्म में तुलसी का कितना महत्व है यह तो सब जानते है। हेल्थ बेनिफिट्स के साथ इसके साथ धार्मिक महत्व भी जुड़े हुए है। ऐसा मान जाता है भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में तुलसी के साथ विवाह किया था जो देवी लक्ष्मी का स्वरुप है। इसलिए आज भी तुलसी के पौधे को देवी का रूप मानकर तुलसी विवाह मनाया जाता है।

इसके इलावा तुलसी के पौधे को हर घर में लगाने को शुभ समझा जाता है, यह शुद्ध हवा और पॉजिटिव वाइब को अट्रैक्ट करता है। यह हमेशा हरा-भरा रहे तो ही शुभ माना जाता है पर यह हमेशा ऐसा रहे  मुमकिन नहीं। किसी ना किसी कारण तुलसी का पौधा सूख जाता है, ऐसे में उस सूखे तुलसी के पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है कम ही लोग जानते है।

Dried Tulsi Leaves Uses - 


भोग में इस्तेमाल

भगवान श्री कृष्ण के भोग में तुलसी के बिना अधूरा है। भोग को शुद्ध करने के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करते है पर कम ही लोग जानते है इसमें सूखी तुलसी पत्तियों का भी इस्तेमाल हो सकता है। तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल भोग में 15 दिन तक लगातार हो सकता है।

पानी में इस्तेमाल

भगवान श्री कृष्ण के स्वरुप को नहाने के लिए इस्तेमाल किये गए पानी में भी आप सुखी तुलसी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ आप अपने नहाने के पानी में भी डाल सकते है , यह पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होती है।

खाने में इस्तेमाल

तुलसी की सुखी पत्तियों का खाने में इस्तेमाल करने दो तरीकों के साथ कर सकते है। पहला अगर सूखी पत्तियां ज़्यादा है तो उनको सूखाकर पाउडर बना ले और खाने में इस्तेमाल करे। यह खाने की गुणवत्ता बढ़ाएगा। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को आप पानी में मिलाकर निगल सकते है। ध्यान रहे पत्तियों को चभाए ना। 

अन्य लाभ

आप तुलसी की सुखी पत्तियों को उसी गमले में खाद के रूप में  इस्तेमाल कर सकते है। इसी के साथ सूखी पत्तियों को गंगाजल में मिलाकर छिड़काव कर सकते है, यह नेगेटिव वाइब को दूर करता है। आप इसे लाल कपड़े में बांध कर लॉकर में भी रख सकते है या अपनी किताब में भी रख सकते है।


अगला आर्टिकल