Emma Watson On Chipko Movement: एमा वाटसन ने पेड़ों की रक्षा के लिए रूरल महिलाओं को धन्यवाद दिया 

author-image
Swati Bundela
New Update


Emma Watson On Chipko Movement: हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 1970 के चिपको आंदोलन की एक तस्वीर शेयर की और हमारे देश की महिलाओं को धन्यवाद दिया पेड़ों और जंगलों को बचाने के लिए। एमा वॉटसन लंबे समय से एनवायरमेंट कंजर्वेशन के लिए काम कर रही हैं। एमा हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से जंगल और पेड़ों की रक्षा को बढ़ावा देती है और उन लोगों की प्रशंसा करती है जो इसके लिए काम कर रहे हैं।

चिपको आंदोलन पर एमा वॉटसन

Advertisment

एमा वॉटसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारत के रूरल एरिया की महिलाओं की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर भारत के 1970 के चिपको आंदोलन की है। एमा वाटसन ने फोटो शेयर करते हुए भारतीय महिलाओं को पेड़ों और जंगल की रक्षा के लिए धन्यवाद दिया। उसने लिखा, हमारे जंगल और पेड़ों को प्रोटेक्ट करने के लिए धन्यवाद! इसके साथ एमा ने लिखा, यह तस्वीर, 1970 के दशक के दौरान भारत में रूरल विलेजर्स, विशेष रूप से महिलाओं द्वारा चिपको आंदोलन, नॉन वायलेंस सोशल और इकोलॉजिकल आंदोलन की है। ये एक पेड़ को सरकारी लॉगिंग से बचा रहीं हैं। हिंदी शब्द चिपको, का अर्थ है गले लगाना या चिपकना, और महिलाएं पेड़ों को लकड़हारे से बचाने के लिए उनसे चिपक कर खड़ी हैं। 

एमा के इस पोस्ट पर इंडियन फैंस ने काफी प्यार बरसाया और कहा, भारतीयों की ओर से चिपको आंदोलन के बारे में पोस्ट करने के लिए धन्यवाद एमा। वहीं दूसरे फैन के कहा, हाँ यह रोड हाईवे के लिए पेड़ काटने के विरोध में आंदोलन था और वहां आज भी ये पेड़ हैं।

चिपको आंदोलन, 1970

एनवायरमेंट कंजर्वेशन हजारों वर्षों से भारतीय हेरिटेज का एक बड़ा हिस्सा रहा है। इंडियंस न केवल नेचर की रक्षा और पोषण में विश्वास करते हैं बल्कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए इसकी पूजा भी करते हैं। यह आंदोलन 1973 में उत्तराखंड के हिमालयी रीजन (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा) में शुरू हुआ और तेजी से पूरे भारतीय हिमालय में फैल गया। चिपको आंदोलन में महिलाओं का काफी बड़ा हिस्सा है। महिलाओं का हिस्सा इसलिए था, जब सुबह के समय पुरुष लोग काम करने जाते थे तब महिलाएं घर पर काम करती थीं और सरकार उस समय पेड़ काटने के लिए आती थी। महिलाओं ने अपने पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू किया जिसमे चार चार महिलाओं का ग्रुप एक पेड़ को चिपक कर खड़ी हो गईं थी। इस प्रकार महिलाओं ने पेड़ों को कटने से बचाया था। 


एमा वॉटसन 

Advertisment

एमा वॉटसन लंबे समय से एनवायरमेंट कंजर्वेशन के लिए काम कर रही हैं। एमा हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से जंगल और पेड़ों की रक्षा को बढ़ावा देती है और उन लोगों की प्रशंसा करती है जो इसके लिए काम कर रहे हैं। काम के बारे में, एमा वॉटसन की इस समय कोई भी अपकमिंग फिल्म नहीं है। हालांकि एमा जल्द ही अपनी हैरी पॉटर फिल्म के सह-कलाकारों डेनियल रैडक्लिफ और रूपर्ट ग्रिंट के साथ हैरी पॉटर रीयूनियन फीचर में फिर से मिलेंगे जो की जनवरी 1, 2022 को एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगा। 


न्यूज़ सोसाइटी