Advertisment

Google से लेकर Apple कंपनी तक इन बड़े पदों पर है ये 5 प्रसिद्ध भारतीय महिला इंजीनियर

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

भारतीय महिला इंजीनियर: पहले लोगों का ऐसा मानना था की इंजीनियर सिर्फ पुरुष ही बन सकते है। हालांकि समय के साथ लोगों का ये भ्रम दूर हुआ है। भारत जैसे देश में पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी कम थी, लेकिन पिछले कुछ दशकों से चीज़े बदली है। भारत की कई प्रसिद्ध महिला इंजीनियर सिर्फ यहा ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम कमा रही है। बड़ी-बड़ी फेमस कंपनी में भारतीय महिला इंजीनियर प्रसिद्धि हासिल कर रही है।

Google से लेकर Apple कंपनी तक इन बड़े पदों पर है ये 5 प्रसिद्ध भारतीय महिला इंजीनियर



Advertisment

1. अपर्णा रमानी, डायरेक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, फेसबुक

अपर्णा रमानी फेसबुक कंपनी में इंजीनियरिंग, रीयलटाइम डेटा की डायरेक्टर के रूप में काम करती हैं। उनकी टीम रीयल-टाइम डेटा और एनालिटिक्स को संसाधित करने में मदद करती है। रमानी फेसबुक के न्यूज फीड के लिए टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

2. नंदिनी रमानी, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग, ट्विटर

Advertisment

ट्विटर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग नंदिनी रमानी टीम की इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स में शामिल थीं। उन्होंने एक हाई स्कूल के छात्रों के लिए ट्विटर का अर्ली बर्ड कैंप इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया था।

3. अंजलि जोशी, वाईस प्रेसिडेंट ऑफ़ प्रोडक्ट मैनेजमेंट, गूगल

अंजलि जोशी गूगल की वाईस प्रेसिडेंट ऑफ़ प्रोडक्ट मैनेजमेंट है। उन्हें Google में 10 से अधिक वर्षों तक काम करने का अनुभव है और उन्हें एक इंजीनियर के रूप में जाना जाता है जो संगठन में किसी भी प्रकार की समस्याओं को संभाल सकती है। जोशी ने Google क्लाउड और बुनियादी ढांचे पर काम किया है। यही नहीं उन्होंने समाचार और फाइनेंस को भी संभाला है।

Advertisment

4. प्रिया बालासुब्रमण्यम, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ आईफोन ऑपरेशंस, एप्पल

प्रिया बालासुब्रमण्यम Apple के iPhone ओप्रशंस की वाइस प्रेसिडेंट है। उन्होंने 2001 में Apple में काम करना शुरू किया था और तब से वह आगे बढ़ती गई। एक भारतीय महिला का इंटरनेशनल सप्लाई चेन टीम के इतने बड़े पद पर होना बेहद गर्व की बात है। यही नहीं उन्होंने भारत के लिए, Apple प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए एक नए सौदे पर बातचीत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

5. कोमल मंगतानी, डेटा इंटेलिजेंस की प्रमुख, उबर

Advertisment

कोमल मंगतानी फ़िलहाल उबर में डेटा इंटेलिजेंस के प्रमुख के पद पर काम करती है। वह उबर में शामिल होने से पहले बॉक्स (Box) में इंजीनियरिंग की प्रमुख थीं। कोमल महिलाओ को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करती है।

 



Advertisment