Advertisment

Exercise In Periods: क्या पीरियड्स में एक्सरसाइज करना अच्छा होता है? जानिए ये 5 बेस्ट एक्सरसाइज

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Exercise in periods: आपको पीरियड्स आना दर्दनाक हो सकता हैं, खासकर अगर आपको मेंस्ट्रुएशन के दौरान दर्दनाक क्रैम्प्स हो। आप बस इतना चाहते हैं कि अपने बिस्तर पर गर्म पानी की थैली लेकर लेट जाएं। इस दौरान हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम होती हैं, लेकिन एक्सरसाइज बिल्कुल वही हैं जो आपको करनी चाहिए। पीरियड्स के दौरान व्यायाम के बारे में कई मिथ हैं, लेकिन व्यायाम आपके चक्र से जुड़े अलग - अलग लक्षणों को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हुआ हैं।

Exercise In Periods: पीरियड्स के दौरान करने के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज



Advertisment

1. घूमना



आपको पीरियड्स के दौरान एक साधारण, हल्का वॉक सबसे अच्छा व्यायाम है। यह कम इंटेंसिटी वाला एरोबिक व्यायाम आपके फेफड़ों को बाद में आपके साइकिल में ठीक से काम करने में मदद करता हैं। तो, अपने पसंदीदा जूते का फीता बांधे और टहलने या तेज चलने के लिए सड़क पर उतरें। यह आपके मूड को ऊपर उठाने में भी आपकी मदद करेंगे और आप कुछ कैलोरी बर्न कर पाएंगे।

Advertisment


2. दौड़ना



Advertisment

हाँ, दौड़ना! आपके पीरियड्स के बाद के दिनों में या जब आपको हल्के लक्षण हों। यदि आप अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं तो धीमी गति से दौड़ें और बीच में कुछ ब्रेक लें। दौड़ने से आपका दर्द और चिड़चिड़ापन तुरंत कम हो सकता हैं। अपने आप को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखना याद रखें।



3. योग

Advertisment


योग सिर्फ स्ट्रेचिंग और ब्रीथिंग एक्सरसाइज से आपके चिड़चिड़े मूड को आराम दे सकता हैं। कई योग मुद्राएं आपके ब्लड् सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती हैं और आपकी हानिकारक शिकायतों को कम करती हैं। यह सइंटिफ़िकेल्ली रूप से प्रोवेन और टेस्ट किया गया हैं कि योग आपके शरीर को आराम देने और आपके मेंस्ट्रुएशन के लक्षणों जैसे ऐंठन और सूजन को दूर करने में मदद करता हैं।



Advertisment

4. लाइट लिफ्टिंग



अगर आप वॉक या जिम नहीं जा पा रहे हैं तो कम से कम आप अपने घर पर ही लाइट वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं। हल्की लिफ्टिंग और पावर-आधारित चालें आज़माएं, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों का लचीलापन और ताकत बढ़ेगी।

Advertisment


5. डांसिंग



डांसिंग एक मजेदार एक्टिविटी हैं जो आपके मूड को ऊपर उठा सकती हैं और ऐक्स्ट्रा कैलोरी भी जला सकती हैं। इसलिए, यदि आप इसके लिए तैयार हैं, तो ज़ुम्बाजुम्बा क्लॉस में अपना नाम लिखवा लें। 









सेहत
Advertisment