U.P से रिश्ता है इन 5 फेमस फीमेल पॉलिटिकल लीडर्स का 

author-image
Swati Bundela
New Update
U.P की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां की कई महिलाएं इस राज्य को सँभालने में पुरुषों से ज्यादा काबिल हैं। आज हम आपको बताएंगे U.P की फेमस फीमेल पॉलिटिकल लीडर्स के बारे में।
Advertisment


जानिए U.P की फेमस फीमेल पॉलिटिकल लीडर्स के बारे में :
Advertisment

1. मायावती (Mayawati)


मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली में एक सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल के यहां हुआ था। मायावती का पूरा नाम मायावती प्रभू दास हैं। मायावती बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) हैं और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री (CM) रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायावती एक मजबूत नेता हैं।
Advertisment


मायावती एक दलित परिवार से हैं और प्रथम भारतीय दलित महिला बनी जिसने उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मायावती ने दलितों के हक के लिए काफ़ी काम किया है। आम लोगों में मायावती बेहद प्रसिद्ध चेहरा हैं। और इन्हें लोग प्रेम व सम्मान से बहन जी कहकर पुकारते हैं।
Advertisment

2. उमा भारती (Uma Bharti)


उमा भारती भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री रह चुकी हैं। इन्होंने वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से BJP के लिए पहला चुनाव लड़ा था।
Advertisment

उमा भारती केन्द्र सरकार में कई बड़े कैबिनेट पदों पर रह चुकी हैं। इनके पास ह्यूमन रिसोर्स , टूरिज्म, युवा और खेल मंत्रालय और कोयला मंत्रालय में भी रह चुका है। उमा भारती इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में कई बड़े मंत्री पदों पर थी। बाबरी मस्जिद डेमोलिशन के समय उमा भारती वहां मौजूद थी।
Advertisment

3. मेनका गांधी (Maneka Gandhi)


कभी एक पत्रकार रही मेनका गांधी आज देश के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। भारतीय राजनीति में उनका एक अलग स्‍थान है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू मेनका गांधी अपने पर्यावरण और पशु प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं।
Advertisment


एक समय था जब पति संजय गांधी व कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए मेनका ने एक मंथली मैगज़ीन सूर्या का प्रकाशन भी शुरू किया था और आज भाजपा सरकार में मंत्री हैं। मेनका गांधी ने कई पुस्तकों की रचना भी की है। इनके आर्टिकल्स कई मैगजीन्स में आते रहते हैं।

4. अपर्णा यादव (Aparna Yadav)


अपर्णा बिष्ट यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू है। अपर्णा हमेशा से ही महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाती नज़र आई हैं। यह वूमेंस राइट्स और वूमेन एम्पावरमेंट के लिए काम करने वाला संगठन भी चलाती हैं।

5. स्वाती सिंह (Swati Singh)


स्वाती सिंह लखनऊ में पली - बड़ी और आज उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री हैं। वे NRI, बाढ़ नियंत्रण, Agricultural Imports, Agricultural Marketing, Agriculture, विदेश व्यापार की मंत्री तथा Ministry of Women Welfare, Family Welfare, Maternity and Child Welfare Ministries की राज्य मंत्री हैं।
U.P की फेमस फीमेल पॉलिटिकल लीडर्स