/hindi/media/post_banners/AJYACcHMMMp0pbYQzrgM.jpg)
Fatehpur Dalit Girl Rape Case: इस देश में आज भी महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले कम होने का नाम नहीं लेते। आए दिन हमे रेप की खबरे सुनने को मिलती है। खासतौर पर गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाये इस स्थिति का शिकार होती है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दलित लड़की से रेप की घटना सामने आती है। मामला जहानाबाद इलाके का है जहा 16 वर्षीय दलित लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया। यूपी पुलिस ने घटना की जानकारी शनिवार को साझा करी।
Fatehpur Dalit Girl Rape Case: यहाँ जानिए मामले जुड़ी ज़रूरी बातें
- दलित लड़की के परिवार ने जहानाबाद थाने की पुलिस को अपहरण और रेप की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।
- परिवार ने बताया कि गुरुवार की रात जब वह अपने घर के बाहर एक शेड में सो रही थी, तो एक 22 वर्षीय व्यक्ति आया और उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
- थाना एसएचओ केशवदास वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह को लड़की के पिता ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यक्ति के घर से लड़की को छुड़ाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
- पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
- आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
डोंबीवली रेप केस
कल से मुंबई का एक केस सुर्ख़ियों में है जहाँ एक 15 साल की बच्ची का लगातार 9 महीने तक रेप किया गया। यह मामला सामने तब आया जब लड़की ने खुद से पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया और सभी मुजरिमों के नाम बताए। लड़की का कहना है कि कई लोगों ने उसका कई बार गैंगरेप भी किया। मामले में अबतक पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहाँ पढ़िए पूरा मामला।