New Update
/hindi/media/post_banners/jrEmoWzEw3CjHp8hAaYg.jpg)
मुंबई रेप केस में 32 लोगों पर FIR फाइल की गई
लड़की ने पुलिस को बताया कि जनवरी से उसका रेप होता आ रहा है। लड़की को एक हर एक मुजरिम का नाम याद है और पहचान है और उसने कुल मिलकर 33 लोगों के नाम बताए हैं जिन में से 29 लोगों पर FIR फाइल की गई थी और अब यह नंबर बढ़कर 32 हो चुका है। इस केस में पुलिस ने दो माइनर लड़कों भी अरेस्ट किया है और उन्हें जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।
मुंबई रेप केस में पुलिस का क्या कहना है ?
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहली स्टेज की इन्क्वायरी पूरी हो चुकी है और इसके बाद ही पुलिस ने अरेस्ट किए हैं। पुलिस को बाकि के मुजरिमो के बारे में भी कुछ जानकारी है और इनको भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। यह केस मुंबई से है और एक 15 साल की नाबालिग लड़की का 9 महीने तक कई लोगों ने मिलकर रेप किया। लड़की को फिल्हाल मुंबई के ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और लड़की की कंडीशन अभी ठीक है।
इस केस में मुख्य आरोपी लड़की का बॉयफ्रेंड ही है जिसके साथ यह लड़की रिलेशनशिप में थी और उसने ही इसकी प्राइवेट वीडियो बनाकर सबसे पहले इसे ब्लैकमेल किया था। इसके बाद लड़के ने इसके जानने वालों को यह वीडियो फॉरवर्ड की और उन्होंने भी लड़की को ब्लैकमेल करके उसका रेप किया। मुंबई के अलग अलग जगह से लोग आकर लड़की का जनवरी से रेप कर रहे थे। कई बारी तो लड़की का गैंगरेप भी किया गया है।