First Periods Tips: पहले पीरियड्स से संबंधित टिप्स, जानिए क्या करना चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update


पीरियड्स हर महिला के जीवन की एक आम प्रक्रिया है। पीरियड्स एक महिला के लिए बहुत जरूरी होते है। लड़कियों को 12-13 साल की उम्र मे पहला पीरियड होता है। पीरियड महीने मेे एक बार आता है। लड़कियों में पहला पीरियड आमतौर पर प्यूबर्टी (puberty) के लक्षण के 2 साल बद होते है। हर लड़की का पीरियड चक्र अलग होता है इसलिए लड़कियों को पहले से ही इसके लिए तैयार और इसका ज्ञान होना चाहिए। यहा बताई जा रही है पहले पीरीयड से संबंधित टिप्स, जानिए क्या करना चाहिए। 

पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए। First Periods Tips

Advertisment

पहले पीरियड्स कभी भी और कही भी आ सकते है। ऐसी स्तिथि मे सबसे पहले घबराना बिल्कुल भी नहीं है। जब पीरियड्स स्टार्ट हो तो सबसे पहले ब्लड को अब्सर्ब करने का तरीका ढूंढ। अपनी दोस्त से पूछे, और परिवार के सदस्य, मेडिकल शिक्षिका। अगर कोई नहीं है आपके आस पास तो टॉयलेट पापर, साफ कपड़ा आदि का इस्तमाल करे। 

क्रैंप्स का पीरियड्स मेे होना आम है

पीरियड्स के कुछ समय पहले या उसके दौरान महिलाओं को पेट के नीचे के भाग और कमर में दर्द होना शुरु हो जाता है। यह एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है। क्रैंप्स सभी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान नहीं होते। अगर आपको पहले पीरीयड के दौरान क्रैंप्स होते है तो डरने की कोई बात नहीं है इससे आराम पाने के लिए गरम पानी की बोतल से सेक करे, गरम पानी से स्नान करे।

पीरियड्स के दौरान सेल्फ केयर टिप्स। Self Care Tips

पहले पीरियड्स के दौरान कही बार पीरियड्स प्रोडक्ट्स को इस्तमाल और पूरी तरह समझने मेे दीकत और समय लग सकता है जिसके करुण ब्लड लीक हो सकता है। हमेशा अपने पास पैड, टैम्पोन रखे और अपने ब्लड फ्लो चेक करते रहना। 

Advertisment

पहले पीरियड्स के बाद रात को सोते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। रात को सोने से पहले हमेशा वजाइना को एक बार पानी से साफ जरूर करना चाहिए और रात को हमेशा पैड को चेंज करना चाहिए। इससे इन्फेक्शन और रैशेज का खतरा कम हो जाता है।

पीरियड्स बहुत जरूरी है 

एक महिला के जीवन में पीरियड्स बहुत जरूरी है। पीरियड्स कब आयेंगे, कहा आयेंगे इसका पता लगाना असंभव है। पहली बार पीरियड्स आने के बाद आपको थोड़ा समय लगेगा इसको समझने के लिए। हमेशा ऐसी स्तिथि मे किसी बड़े से बात करे, डॉक्टर से सलाह ले और किताब या नेट से भी इसके बारे मे पढ़ सकते है।


सेहत