Advertisment

Food For Calcium Deficiency : शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर खाए ये चीजें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

कैल्शियम रिच फूड : हमारी सेहत तब अच्छी रहती है जब हमारी हड्डियां मजबूत हो और स्वास्थ्य अच्छा हो। हड्डियों की सेहत तभी अच्छी रहती है जब शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम हो। अगर किसी में कैल्शियम की कमी होती है तो उन्हे जोड़ो का दर्द, पीठ दर्द ऐसे कई दर्द कर सामना करना पड़ता है।इसलिए हमेशा कैल्शियम युक्त चीजे खाए जिससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम न हो। लेकिन अगर शरीर मे कैल्शियम की मात्रा कम हो तो क्या खाना चाहिए?जानते है कुछ ऐसी चीजें जिनसे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है।

कैल्शियम रिच फूड: शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर खाए ये चीजें 



Advertisment

1. दूध और दूध से बने पदार्थ



दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसलिए दूध हमेशा पीना चाहिए।अगर आपको दूध पीना नही पसंद तो इसकी जगह आप पनीर या दही का भी सेवन कर सकते। दूध से बनी हर चीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसलिए अगर आप का शरीर दुख रहा है या कोई भी दर्द है तो दूध या दूध से बने चीजों का सेवन जरूर करें।

Advertisment


2. पालक



Advertisment

पालक ये एक ऐसी हरी सब्जी है जिससे हमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ पालक से हमे आयरन भी मिलता है।इसलिए पालक को हफ्ते में 2 या 3 बार खाए। कुछ लजीज सब्जियां जैसे पालक पनीर कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। तो अगर आप पालक कम खाते है तो इसे ज्यादा खाना शुरू कीजिए।



3. बादाम

Advertisment


बादाम में कैल्शियम होता है जो शरीर की कैल्शियम की कमी पूरी कर सकता है। रात में बादाम को पानी में भिगो कर रखें और सुबह उसे खाए। ऐसा करने से हड्डियां मजबूत रहती है और कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी।



Advertisment

4. दही



दही ये शरीर के लिए बहुत गुणकारी होता है। दही में कैल्शियम के साथ विटामिन B12 और विटामिन B2 होता है जो सेहत को अच्छी रखने में मदद करता है।दही को आप अपने खाने में शामिल करे या इसका प्रयोग अलग अलग पकवानों में करे। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ेगी और आप तंदूरस्त महसूस करेंगे।

Advertisment


5. बीज



बीज जैसे तील के बीज, अलसी के बीजों में कैल्शियम होता है। इसके साथ बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शेयर को जरूरी फैट्स देता है। खसखस में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। आप खसकस की सब्जी बनाकर खा सकते है या इसका इस्तेमाल किसी सब्जी में भी कर सकते है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



सेहत
Advertisment