Advertisment

Food For Good Health In Winter: ठंडी के मौसम में सेहत अच्छी रखने के लिए खाए ये 5 चीजें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

सर्दियों में मिलने वाले कई प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं जो न केवल स्वस्थ्य के लिए अच्छे हैं बल्कि स्वादिष्ट भी हैं, जो आपको गर्म रहने में मदद कर सकते हैं और आपको पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखना तो सबसे जरुरी है और खुद को ठण्ड से बचा के रखने के लिए ये 5 चीज़े खाए, जो की सिर्फ गर्म ही नहीं है बल्कि स्वादिष्ट भी है। 

ठंडी के मौसम में सेहत अच्छी रखने के लिए खाए ये 5 चीजें (Food For Good Health In Winter)



Advertisment

1. खजूर



खजूर आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य विटामिनों के समृद्ध स्रोत हैं जो अच्छे स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। चूंकि सर्दियां कई तरह की बीमारियों के लिए बदनाम हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या में खजूर को शामिल करने से निश्चित रूप से मदद मिलेगी! रोजाना दो या तीन खजूर खाने से शरीर में गर्माहट भी रहती है। 

Advertisment


2. बादाम और अखरोट



Advertisment

बादाम अखरोट खाने से सेहत बहुत अच्छी होती है और रोजाना खाने से यह एक स्वस्थ हृदय और शरीर सुनिश्चित करती हैं। इसके साथ साथ यह  विटामिन ई और ओमेगा  की उच्च सामग्री के कारण स्वस्थ हृदय को बढ़ावा देता है।



3. शकरकंद

Advertisment


शकरकंद सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जबकि शकरकंद में आलू की तुलना में अधिक स्टार्च होता है, वे फाइबर, विटामिन ए और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शकरकंद इम्युनिटी बढ़ाने, कब्ज को ठीक करने और सूजन को कम करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं।



Advertisment

4. बाजरा 



बाजरा जो की सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्कि सेहत के लिए भी नंबर 1 हैं, इसके साथ ही आयरन एनीमिया को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो बाजरा आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

Advertisment


5. ब्रोकोली और फूलगोभी



सर्दी का मौसम हो और गोबी न खाई तो ठंडियों के मौसम का मज़्ज़ा ही नही। गोबी जो की सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं। सर्दियों के दौरान क्रूसिफेरस सब्जियां प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि वे विटामिन सी से भरपूर होती हैं, जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। वे ठंड से लड़ सकते हैं और इस मौसम में आपको सक्रिय रख सकते हैं।









सेहत
Advertisment