Food For Healthy Eyes : अच्छी आखों के लिए खाने में शामिल कीजिए ये 5 चीज़े

author-image
Swati Bundela
New Update


बढ़ते मोबाइल और कंप्यूटर के उपयोग से आंखो पर बहुत असर हो रहा है। आखों पर सूजन ,आखों के नीचे डार्क सर्कल ऐसी समस्या दिखाई दे रही है। इसका असर आखों पर तो होता ही है लेकिन उसकी वजह से नींद पर भी होता है। इससे दिन भर थकान महसूस होती है और काम में मन नहीं लगता। आंखे अच्छी रखने के लिए उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जानिए कुछ ऐसी खाने की चीज़े जो आखों को तेज करती है।

Advertisment

अच्छी आखों के लिए खाने में शामिल कीजिए ये 5 चीजे (Food For Healthy Eyes)


1. मछली


मछली खाना ये आंखो के लिए सबसे अच्छा होता है। मछली से हमे जो ऑइल मिलता है वो आंखो के लिए बहुत अच्छा होता है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आंखो के लिए बहुत अच्छा होता है। मछली खाने से आखों की ड्राइनेस कम होती है। यह आखों को तेज और आखों को पानीदार बनाती है।


2. सूखे मेवे


सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अकरोड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। सूखे मेवे में विटामिन E भी होता है को आखों की ड्राइनेस कम करता है और आखों को स्वस्थ बनाता है। बढ़ती उमर के साथ जब आखें कमजोर होती है तो सूखे मेवे खाने से आखें अच्छी रहती है।


3. हरी सब्जियां


Advertisment

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी में आयरन और विटामिन C होता है। विटामिन C आखों के लिया बहुत लाभदायक होता है। हरी सब्जियां खाने से आखों में खुजली , ड्राइनेस और आखों का लाल होना ऐसी समस्या कम होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाने चाहिए।


4. अंडे


अंडे खाना आखों के लिए बहुत अच्छा होता है। अंडे में विटामिन E और विटामिन C पाया जाता है। इससे बढ़ती उमर के साथ जो आखों का धुंधलापन होता है वो कम करता है। इसलिए अपने खाने में उबले हुए अंडे जरूर अपनाने चाहिए।


5. संतरा और मोसंबी


संतरे मे विटामिन C होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। सिट्रस फल जैसे संतरा मोसंबी नींबू खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन C देता है। इससे आखों को हो रहे कोई भी प्रकार के नुकसान से बचाता है। इसलिए अपने खाने में सिट्रस फलों को जरूर शामिल करे।


Advertisment
Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

सेहत फूड