क्या आप वेजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन से परेशान है? जानें यह 5 फ़ूड इन्फेक्शन से बचने के लिए

author-image
Swati Bundela
New Update


Food For Vaginal Yeast Infection: जब आपके पास वजाइना है, तो यीस्ट इन्फेक्शन होना तय है। आपको कई कारणों से यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है, जिसमें नींद की कमी, कमजोर इम्यून सिस्टम और डायबिटीज से लेकर हार्मोनल असंतुलन शामिल हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कारण क्या है, क्योंकि सिम्पटम्स दर्दनाक होते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप गोलियां खाना शुरू करें और यीस्ट इन्फेक्शन से बचने के लिए आँख बंद करके घरेलू नुस्खे अपनाएं।


Advertisment

Food For Vaginal Yeast Infection: यहां पांच फ़ूड हैं, जो आपके काम में आ सकते हैं-


1. डेयरी उत्पाद


लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस जैसे दही या एसिडोफिलस दूध वाले फ़ूड खाने से आपको यीस्ट इन्फेक्शन्स को रोकने में मदद मिल सकती है।
इस घरेलू उपचार के लिए सादा ग्रीक योगर्ट सबसे अच्छा है। सुनिश्चित करें कि दही में कोई चीनी, स्वाद या फल ना हो। ज्यादा चीनी कैंडिडा फंगस के विकास को बढ़ावा दे सकती है।


2. वर्जिन नारियल तेल


वर्जिन नारियल तेल ताजा, शुद्ध और किसी भी केमिकल रिफाइनिंग से मुक्त होता है। यह तेल आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है, क्योंकि यह सभी मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट को बरकरार रखता है। नारियल का तेल कैंडिडा अल्बिकन्स से लड़ने में बेहद प्रभावी हो सकता है।


3. लहसुन


Advertisment

हां, आपने उसे सही पढ़ा है! तीखी महक वाला खाना आपको यीस्ट इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है। लहसुन यीस्ट इन्फेक्शन को दबाने के लिए बहुत उपयोगी है।


4. प्याज


प्याज में न केवल एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, वे आपके डेटोक्सिफिकेशन मैकेनिज्म में भी सुधार करते हैं। प्याज एक शानदार प्रीबायोटिक भी है, जो आपके पेट में फायदेमंद बैक्टीरिया के लिए एक प्रकार का 'भोजन' है।


5. सेब का सिरका


आपका वजन घटाने वाला टॉनिक और बालों के लिए अमृत, सेब का सिरका भी आपको यीस्ट इन्फेक्शन से निपटने में मदद कर सकता है। सेब साइडर सिरका का एसिडिक कॉम्पोनेन्ट इन्फेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। इसे गुनगुने पानी में डालकर पी लें। इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप इसे नहाने के पानी में भी मिला सकते हैं।

Advertisment

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।


सेहत