Advertisment

Food To Avoid During Periods: पीरियड्स में कौनसी चीजें नहीं खानी चाहिए?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Food To Avoid During Periods: डिलीवरी के अलावा महिलाओं के जीवन में मेंस्ट्रुएशन एक और दर्दनाक चीज़ है। मेंस्ट्रुएशन के दौरान, वे पेट के क्रैम्प्स, शारीरिक दर्द, थकान और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें होती है। यही कारण है कि उस समय हमारे पूर्वज दर्द और ऐंठन के लिए क्या खाए या क्या दवाई ले इन सब में कुछ उपाय ढूंढ़ने लगे थे। वैसे तो सब खाने की चीज़ कम मात्रा में ठीक है, लकिन कुछ खाने की चीज़ अगर कम खाए या न खाए तो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददत मिलती है।

पीरियड्स में कौनसी चीज़े नहीं खानी चाहिए (Food To Avoid During Periods)



Advertisment

1. मिर्च



मिर्च जैसे मसालेदार भोजन से बचें क्योंकि मेंस्ट्रुएशन के दौरान आपका पेट पहले से ही तेजी से काम कर रहा होता है। मसालेदार भोजन खाने से आपके पेट की सेहत खराब होने की संभावना है। डॉक्टरों का कहना है कि पेट में उलकेर्स और पेट दर्द का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisment


2. मिल्क चॉकलेट



Advertisment

अगर महिलाएं मेंस्ट्रुएशन के दौरान चॉकलेट खाना चाहती हैं तो कड़वी चॉकलेट चुनें। डॉक्टर मिल्क चॉकलेट को ना खाने को कहते हैं। क्योंकि मिल्क चॉकलेट आपके पेट को खराब कर सकती है। जब आप डार्क चॉकलेट लेते हैं, तो यह आपके पेट में ऐंठन को कम करने में मदद करेगा। एक स्वस्थ सुपर-नुट्रिशयस बार आज़माएं या फिर तो मूंगफली की चिक्की और तिल की चिक्की भी आपके स्वाद में चार चांद लगा सकती है।



3. फ्रेंच फ्राइज

Advertisment


यह हाई-फैट वाला खाना है। इसलिए मेंस्ट्रुएशन के दौरान हाई-फैट वाले खाने को न खाए। तेल में तले हुए आलू अच्छे नहीं होते है सेहत के लिए। इससे पेट की मांसपेशियां टाइट होने लगेंगी। मेंस्ट्रुएशन के दौरान, यह ज्यादा कठिनाई पैदा कर सकता है।



Advertisment

4. लाल मांस



यह एक काम्प्लेक्स मांसाहारी आहार है। इसलिए मेंस्ट्रुएशन के दौरान ग्रिल्ड, प्रोसेस्ड मांसाहारी भोजन से बचें। मांसाहारी भोजन आमतौर पर पचने में अधिक समय लेता है। विशेष रूप से रेड मीट पेट खराब कर सकता है। इसलिए मेंस्ट्रुएशन के दौरान इससे बचना सबसे अच्छा है

Advertisment


5. सफेद चावल



सफेद चावल के बजाय मेंस्ट्रुएशन के समय ब्राउन राइस सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर इस चावल को दही में मिला दिया जाए तो आपका पेट ठंडा होने की संभावना अधिक होती है। दही और रसम जैसे हल्के खाने साथ लें।



सेहत
Advertisment