Advertisment

गर्मी में क्या नहीं खाएं

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मी में क्या नहीं खाएं - गर्मी के मौसम में बाहर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है , ऐसे में हमारे स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है. हमें हीट स्ट्रोक , डिहाइड्रेशन , ख़राब डाइजेशन जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए इस मौसम में ज़रूरी है की हम अपने खान पीन का बेहद ख्याल रखें। पौष्टिक आहार लें और कुछ भी जंक फूड खाने से बचें। साथ ही ज्यादा पानी पीना भी बहुत आवश्यक है। गर्मी में आपका मेटाबोलिज्म भी थोड़ा कम हो जाता है। तोह कुछ ऐसी चीज़ें जानते हैं जिन्हे आपको गर्मी में बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
Advertisment




5 चीज़ें जो गर्मी में बिलकुल न खाएं -
Advertisment


1 ) जंक फूड से बचें -



आजकल
Advertisment
जंक फूड और बाहर का मसाले वाला खाना हमारे जीवन एक नार्मल हिस्सा बन गया है। लेकिन इससे जितना हो उतना बचना चाहिए। गर्मी में खास तौर पर बचना चाहिए क्यूंकि गर्मी में यह फूड पोइज़निंग का कारण बन सकते हैं। इनमे अधिक मात्रा में तक , सोडियम होता है जो हमारे पेट, त्वचा और पाचन के लिए हानिकारक है।

2 ) तीखा खाना नहीं खाएं -

Advertisment


गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में वैसे ही अंदर बहुत गर्मी रहती है और ऐसे में ज्यादा मिर्च मसाले का खाना खाने से वह गर्मी और बढ़ जाती है। जिससे हमें तरह तरह की बीमारियां होने लगती हैं। त्वचा भी ख़राब होती है।

3 ) रेड मीट नहीं खाना -

Advertisment


गर्मी में क्या नहीं खाएं - गर्मियों में रेड मीट खाने से भी बॉडी का तापमान बढ़ता है। रेड मीट में बहुत अधिक वसा होती है इसलिए गर्मियों में इसे अवॉइड करना चाहिए।

4 ) ऑयली फूड न खाएं -

Advertisment


गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में ऊर्जा कम हो जाती है। और ऑयली फूड खाने से हमारा शरीर और भी सुस्त हो जाता है और हमें बहुत आलस आता है। इसलिए डीप फ्राइड या ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए।

5 ) चाय और कॉफ़ी -



चाय और कॉफ़ी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है और बोहोत चीनी भी होती हैं। यह हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को स्लो करती हैं और बॉडी में डिहाइड्रेशन का कारण भी बनती है। साथ ही बॉडी में गर्मी भी बढ़ती है।
सेहत फूड
Advertisment