Advertisment

Foods To Prepone Periods: पीरियड्स जल्दी लाने के लिए 5 फ़ूड

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Foods To Prepone Periods: लड़कियों को लेट पीरियड्स की शिकायत रहती है | परंतु जब किसी फंक्शन में जैसे कि शादी, ट्रिप पर जाना हो और पीरियड्स की डेट नजदीक हो तो और भी मुश्किल हो जाती है|  सेनेटरी नैपकिन कब बदलें, स्वछता का ध्यान कैसे रखें आदि ख्याल आते है। ऐसे में पीरियड्स जल्दी आ जाएं ऐसी इच्छा होती है। ऐसे में कुछ फ़ूड है जो कुछ हद तक मददगार है |

1.सूखे खजूर व छुहारा

सूखे खजूर प्रकृति में गरम होते है और विटामिन E, K ,B12 का अच्छा स्रोत्र माने जाते है अगर आपको लगे पीरियड की तारीख नजदिक है तो इनका रोज़ सेवन करने से पीरियड्स जल्दी आने में मदद मिलेगी। 

Advertisment

2. पपीता

पपीता जहाँ अनियमित पीरियड्स लाने में मदद करता है वही नियमित रूप से इसका सेवन करने से पीरियड्स जल्दी आ सकते है। गर्भाशय की मांसपेशियां सिकोड़ने लगती है। यह शरीर में गर्मी पैदा करता है जिससे पीरियड्स जल्दी आते है |

3. अजवायन का सेवन करें

Advertisment

अजवायन गरम होती है जिससे शरीर में गरमी पैदा होती है। इससे गर्भाशय में कसाव आता है और शरीर मानसिक धर्म के लिए प्रेरित होता है। कुछ दिनों तक अजवायन के पानी का सेवन करें पर ध्यान रहे ज़्यादा पीने से नुकसान हो सकता है।

4. विटामिन C से भरपूर भोजन

मासिक धर्म को प्रेरित करने के लिए विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ फायदेमंद हो सकते हैं। उदाहरण के लिए अचार ,दही, निम्बू , संतरा, आँवला जो एस्ट्रोजन हॉर्मोन को उत्तेजित करते है और पीरियड्स जल्दी लाने में मदद करते है। पीरियड्स आने के कुछ दिनों के पहले इसका सेवन करने से पीरियड्स जल्दी आएंगे।

Advertisment

5. गरम तासीर वाले फ़ूड

जब शरीर में अधिक गरमी पैदा होती है तो रक्त संचार बढ़ता है। इसीलिए पीरियड्स जल्दी आने का कारण गरम चीज़े और देर से आने का कारण ठंडी चीज़े होती है। इससे आप समझ ही गए होंगे पीरियड्स जल्दी लाने के लिए गरम चीज़े जैसे कि अदरक, मेथी के दाने व् सब्ज़ी का सेवन करने से मदद मिलेगी।



सेहत
Advertisment