Advertisment

Foods To Prevent Cold: सर्दी और फ्लू से बचने के लिए खाएं, यह 5 फ़ूड

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Foods To Prevent Cold: सर्दियों का मौसम आते ही हमें चिलचिलाती गर्मी, पसीने और उमस से छुटकारा तो मिल जाता है, लेकिन साथ ही खांसी, ज़ुकाम, फ्लू और बुख़ार जैसी मौसमी बीमारियां परेशानी बढ़ा भी देती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर होती है, उन्हें फ्लू के इस मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

Foods To Prevent Cold सर्दियों में इन 5 चीज़ों को ज़रूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, फ्लू रहेगा दूर, इम्यूनिटी होगी मज़बूत



Advertisment

1. खट्टे फल

खट्टे फलों में विटामिन सी की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी सफेद ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में बेहद मददगार है। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर को सामान्य संक्रमणों और बीमारियों से बचाने का काम करती है। संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फलों के सेवन से विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है, और नेचुरली तरीके से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

2. लहसुन

Advertisment

वैसे तो लहसुन अपने कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है लेकिन इसके सेवन से फ्लू और इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती है। लहसु के रेगुलर सेवन से आप अपने इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

3. अदरक

खांसी, गले में खराश और सूजन जैसी समस्याओं में अक्सर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके ओरल वायरल जैसी समस्याओं से लड़ने में बेहद प्रभावी हैं। साथ ही अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम और स्टेबल हो जाता है।

Advertisment

4. हल्दी

सदियों से हल्दी का उपयोग वायरल जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन कंपाउंड इसे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से लड़ने के लिए प्रभावी बनाता है।

5. शहद

कई एक्सपर्ट्स की सलाह है, कि गंभीर ज़ुकाम और खांसी से राहत देने में शहद काफी मददगार साबित होता है। शहद को अदरक के साथ मिलाकर खाने से आपको फौरन आराम मिल सकता है।



सेहत
Advertisment