Garlic Health Benefits: क्यों होता लहसुन का खाने में इस्तेमाल? क्या है इसके सेहत पर फायदे?

author-image
Swati Bundela
New Update


Garlic Health Benefits: आज हर व्यक्ति लहसुन के बारे में जानता है, यह हर घर में पाया जाने वाली गुणकारी औषधि है। खाने में इसका रोज़ इस्तेमाल होता आ रहा है, यह खाने में स्वाद और खुश्बू को बढ़ा देता है। इसके बिना हर सब्ज़ी अधूरी लगती है पर क्या आप इसके स्वाद के साथ गुणों से भी वाकिफ़ है? आईए जानते है क्यों आयुवेर्द में खाना बनाने में इसे ज़रूरी सामग्री माना गया है।

1. न्यूट्रिशनल वैल्यू

Advertisment

लहसुन में सल्फर की मात्रा अधिक होती है। इसमें सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम पाया जाता जाता है। एलिकिन नामक औषधीय तत्व लहसुन को एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल गुणों का भंडार बनाते है। इससे पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, स भी पाया जाता है। यह आयुवेर्द के मुताबिक बहुत गुणकारी औषधि है।

2. पेट के लिए लाभकारी

लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर पाचन क्रिया के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह इम्युनिटी सिस्टम को तेज करता है। फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी के सक्रमंण से बचाता है। लहुसन का नियमित सेवन पेट के कीड़ो का सफाया करता है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इसलिए खाने में 5-7 लहसुन की कलियाँ अवश्य डालें।

3. रेपेलेंट की तरह होता है इस्तेमाल

बारिश के मौसम में लहसुन का सेवन ज़्यादा होता है क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो बारिश में होने वाले सक्रमंण से
बचाते है, खून साफ़ करता है, दिल के रोगों का खतरा कम होता है। इसलिए पुराने समय में लहसुन को बारिश के समय रेपेलेंट की तरह इस्तेमाल किया जाता था।

4. यौन इच्छा को बढ़ाता है

Advertisment

लहसुन में एपरोडीसीक नामक तत्व पाया जाता है जो यौन शक्ति को उत्तेजित करता है, इसीलिए लहसुन की कलियों का खाली पेट गरम पानी के साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह पुरषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा कम करता है। खाली पेट दिन में दो कलियों से अधिक सेवन करने से परहेज करें।

5. दिल की बीमारी

लहसुन आयुवेर्द में सबसे गुणकारी औषधि मानी गई है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। जिनको खून जमने की शिकायत होती है या हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन्हें डॉक्टर की सलाह से लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह दिल की बीमारियों का खतरा और डायबिटीज कम करने में मदद करता है।


सेहत