घर में बनाना चाहते हैं गुलकंद? अपनाएं ये रेसिपी

author-image
Swati Bundela
New Update



गुलकंद कैसे बनाएं - गुलकंद ,गुलाब और शक्कर से बनाया जाता है। यह गर्मियों में बड़ा ही फायदेमंद है आपके लिए। इसके इतने सारे हेल्थ बेनिफिट्स जानकार आप हैरान हो जायेंगे। यह शरीर से गर्मी को दूर करता है , डाइजेशन की प्रॉब्लम को भी सही करता है , और डाइबिटीज़ में भी नुकसान नहीं करता। और इसे बनाना घर पर भी बोहोत आसान है। चलिए गुलकंद खाने के फायदे देखते हैं।

गुलकंद कैसे बनाएं घर में -

घर में गुलकंद बनाने के लिए आपको चाहिए होगा -



  • गुलाब की पत्तियां

  • शक्कर

  • और कांच का जार


गुलकंद बनाने की विधि (gulkand kaise banayein) -


Advertisment

  • गुलकंद बनाने के लिए सबसे पहले जार में गुलाब की पत्तियां डालें ।

  • फिर उसके ऊपर एक लेयर शक्कर की डालें और फिर से एक लेयर गुलाब की पत्तियां डालें।

  • और उससे ऊपर एक लेयर शक्कर की। आपको पूरे जार में ऐसा करना है।

  • और ऐसा करने के बाद आपको उस जार को धुप में रख देना।

  • यह गुलकंद अपने आप धुप से ही पकाना है। आपको करीब एक हफ्ता लगेगा गुलकंद पकाने में।

  • एक हफ्ते के बाद यह खाने के लिए तैयार हो जायेगा।


5 फायदे गुलकंद खाने के -


1 ) शरीर से गर्मी हटाना -

क्यूंकि गुलकंद गुलाब की पत्तियों से बनता है यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। और गर्मी में होने वाली घबराहट को दूर करता है। 

2 ) थाइरोइड और PCOD में मदद -

एक चम्मच गुलकंद रोज़ खाने से आपको पीरियड्स के पहले स्पॉटिंग की समस्या ठीक हो जाएगी। और PCOD की वजह से जो स्किन पर पिम्पल्स होते हैं वह भी ठीक हो जायेंगे।

3 ) डाइजेशन में भी असरदार -

Advertisment

बस खाना खाने के बाद एक चम्मच गुलकंद खाएं। आपकी पेट की समस्या ठीक हो जाएगी। आपको कोई एंटासिड नहीं लेना पड़ेगा।

4 ) अच्छी नींद में असरदार -

रात में दूध में एक चम्मच गुलकंद दाल के पीने से बोहोत अच्छी नींद आती है।

5 ) त्वचा को करे क्लीन -

बस एक चम्मच गुलकंद खाना चालू कर दीजिये। आपकी स्किन एकदम साफ़ और चमकदार हो जाएगी।

गुलकंद कैसे बनाएं फूड