Happy Birthday Kareena Kapoor: करिश्मा कपूर ने करीना कपूर को उनके जन्मदिन के लिए दी बधाई

author-image
Swati Bundela
New Update


Happy Birthday Kareena Kapoor: सब जानते है की करीना कपूर और करिश्मा कपूर के संबंध बहुत अच्छे हैं। कपूर बहनों की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रहती है। आज करीना कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने किया एक फोटो शेयर और फोटो के साथ उन्होंने करीना कपूर के लिए लिखी कुछ बातें। जानिए करिश्मा कपूर ने करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए क्या कहा।

Advertisment

करिश्मा कपूर ने दी करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई (Happy Birthday Kareena Kapoor)

करीना कपूर और करिश्मा कपूर अक्सर एक-दूसरे के साथ कई इवेंट में नजर आती है। इसके अलावा करिश्मा और करीना साथ में पार्टी और बच्चों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। करीना कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। करिश्मा कपूर ने शेयर की हुई फोटो उनके बचपन की है। जिसमें करीना और करिश्मा बहुत मासूम और प्यारी दिख रही है। फोटो के कैप्शन में करिश्मा कपूर ने लिखा है कि वह हमेशा करीना कपूर के साथ रहेगी चाहे कुछ भी हो जाए।

करिश्मा ने करीना को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि करीना दुनिया की सबसे अच्छी बहन है और करीना उनके लिए लाइफ लाइन है। करिश्मा कपूर अपनी बहन से बहुत प्यार करती है उन्होंने यह भी लिखा है कि वह हमेशा अपनी बहन से प्यार करते रहेगी और वह अपनी बहन को सबसे ज्यादा प्यार करती है। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में करीना कपूर को आई लव यू कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी है और उसके साथ एक वीडियो शेयर किया है।

करीना कपूर का है जन्मदिन

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। करीना कपूर आज 41 साल की हो चुकी है और वह एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक अच्छी बीवी और दो बच्चों की मां के रूप में सबको पसंद आती है। करिश्मा कपूर मैं जो फोटो शेयर की है उसके कॉमेंट्स में मलायका अरोरा ,रणवीर सिंह, कनिका कपूर ऐसे कई लोगों ने करीना कपूर को उनके जन्मदिन के लिए बधाई दी है।

हाल ही में करीना ने अपने बच्चे का नाम लोगों के सामने लाया था जिसके वजह से करीना कपूर और सैफ अली खान कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बने थे। करीना कपूर ने बताया था कि उनके बच्चे का नाम क्या होना चाहिए यह लोग नहीं वह खुद बताएंगे। इसलिए लोगों की दखलअंदाजी उन्हें पसंद नहीं है। इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की जर्नी के बारे में किताब लिखी है जिसमे उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी का जिक्र किया है। 


एंटरटेनमेंट