Happy Birthday Shakti Mohan: शक्ति मोहन का आज है जन्मदिन, कहा आईएएस ऑफिसर बनने की थी ख्वाहिश

author-image
Swati Bundela
New Update


शक्ति मोहन यह भारतीय डांसर है जिसके कई फैन है। आज है शक्ति मोहन का जन्मदिन। जानिए शक्ति मोहन के बारे में कुछ खास बातें।

Advertisment

Happy Birthday Shakti Mohan

शक्ति मोहन का आज है जन्मदिन ,शक्ति हुई 36 साल की। शक्ति मोहन की एंट्री डांस इंडिया डांस से हुई थी जिसके बाद उन्होंने बहुत सफलता हासिल की। शक्ति मोहन को एक बेहतरीन डांसर के रूप में जाना जाता है। शक्ति के अलावा उनकी बहने भी उम्दा डांसर है। शक्ति का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को हुआ था। शक्ति पढ़ाई में बहुत होशियार थी और उनका सपना था की वो एक आईएएस ऑफिसर बने लेकिन आज वह एक बेहतरीन डांसर के तौर पर फेमस है।

जब शक्ति ने तय किया कि उन्हें डांसिंग में कैरियर बनाना है तो उन्होंने डांसिंग की ट्रेनिंग ली। शक्ति मोहन ने इसके बाद डांस इंडिया डांस का ऑडिशन दिया और 2006 के डांस इंडिया डांस के सेकंड सीजन की विनर बनी। जब शक्ति ने तय किया था कि उन्हें डांसर बनना है तो उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से इसके लिए मेहनत की। डांस इंडिया डांस जीतने के बाद शक्ति ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और एक के बाद एक कई सफलताएं हासिल की। इसके बाद शक्ति मोहन झलक दिखला जा में दिखी और फिर शक्ति कई डांस शो में बतौर जज आ चुकी है।

शक्ति मोहन ने किया मुसीबतों का सामना

शक्ति मोहन ने बताया कि उनके माता पिता उन्हें बोहोत पहले से सपोर्ट करते आए हैं ताकि वह एक अच्छी डांसर बन पाए। शक्ति का एक बार बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने कहा था कि शक्ति कभी चल नहीं पाएगी लेकिन शक्ति ने हौसला नहीं खोया और वह आगे बढ़ी। शक्ति कई बार डांस शो डांस प्लस की जज बन चुकी है।

Advertisment

एंटरटेनमेंट