Happy Birthday Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा के बर्थडे के दिन जानिए इनके करियर जर्नी के बारे में जरुरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Happy Birthday Sherlyn Chopra: बोल्ड तस्वीरों और आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा का आज 11 फरवरी को जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी ज़िंदगी व करियर के बारे में जानते है।

Advertisment

बचपन में शर्लिन चोपड़ा कैसी थी?

शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ। शर्लिन बताती है बचपन में वह किताबी दुनिया में खोई रहती थी। उन्हें घूमने फिरना, पार्टी करना पसंद नहीं था। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना मेकओवर करने की ठानी और स्टाइल व फैशन पर काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें "मिस आंध्र प्रदेश" का टाइटल हासिल हुआ। उसके बाद उनका पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड हेरोइनों में कैसे नाम शामिल हुआ?

मॉडल व एक्ट्रेस शर्लिन ने 2005 में आई "टाइमपास" फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने रुपेश पॉल की 3D इंग्लिश फिल्म "कामसूत्र 3" में लीड रोल निभाया। उनके करियर ने तब मोड़ आया, जब उन्होंने "प्लेबॉय मैगज़ीन" के लिए न्यूड फोटोशूट करने के लिए हां कही। हिंदी सिनेमा की वह पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिन्होंने ऐसा किया, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी की गयी थी।

शर्लिन बिग बॉस, स्पिल्ट्स विल्ला जैसे टीवी शोज के साथ तेलुगु और हिंदी फिल्में जैसे "फिल्म बय अरविंद", "रेड स्वास्तिक", में दिख चुकी है। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम जैसे "बेड गर्ल", "दर्द-ए- शर्लिन" भी रिलीज़ की।

Advertisment

शर्लिन चोपड़ा किन बातों को लेकर विवादों में रही?

शर्लिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एकबार ट्वीट कर बताया कि पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने कई मर्दो से शारीरिक संबंध बनाएं थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा "अतीत में कई मौकों पर मैंने पैसों के लिए सेक्स किया"।

बीते वर्ष उन्होंने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था और राज कुंद्रा पर आरोप लगाया कि राज ने उनसे एडल्ट फिल्में करवाई और बाद में पैसे नहीं दिए। उसके बाद राज कुंद्रा के पोर्न रैकेट का खुलासा हुआ।

शर्लिन ने फिल्मों में छोटे मोटे रोल ही किए, उनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला पर अपने बेबाक विचार जैसे महिलाओं में इंटरेस्टेड को बताना हो, विद्या बालन के साथ इंटेंस सीन शूट करने की इच्छा, पोर्न फ़िल्म में काम , बिग बॉस में बाथरूम में भी कैमरा लगाने वाली बात, रेप केस पर खुद के रेप करवाने की बात और बेहद बोल्ड अवतार के कारण सुर्खियों में रहती है और आज जन्मदिन पर उन्होंने माँ बनने की इच्छा प्रकट की है, वो जल्द ही माँ बनना चाहती है। इंस्टाग्राम ने उनका अकाउंट बैन कर दिया है, इसलिए ट्विटर पर उनके फैंस उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। शर्लिन को हेटर्स के साथ फैंस की अच्छी गिनती है।

Advertisment

एंटरटेनमेंट