Sherlyn Chopra Porn Film Racket Case: शर्लिन चोपड़ा को पोर्न फिल्म रैकेट केस में अरेस्ट को लेकर मिली सुरक्षा

author-image
Swati Bundela
New Update


Sherlyn Chopra Porn Film Racket Case: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर हैरेसमेंट का इल्जाम लगाया था जब इनके ऊपर पोर्न मामले को लेकर केस चल रहा था। शर्लिन चोपड़ा के अरेस्ट की प्ली बॉम्बे हाई कोर्ट ने नमंजूर कर दी थी और इसके बाद अब इनको सुप्रीम कोर्ट ने अरेस्ट को लेकर सुरक्षा दे दी है।

शर्लिन चोपड़ा के वकील ने क्या कहा?

Advertisment

इस पोर्न मामले में बहुत समय पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को और कुछ समय पहले पूनम पांडेय को भी बैल दे दी गयी थी। अश्लील वीडियोस और वेबसाइट को लेकर चोपड़ा के वकील का कहना है कि इनकी यह वीडियोस विदेशी कंपनी फ्रांस और कनाडा में पायी गयी हैं और इसका शेर्लिन से कोई कनेक्शन नहीं था। इस तरह की वीडियो कोई अनजान व्यक्ति भी कहीं से भी लेकर कहीं भी पोस्ट कर सकता है और जिसकी वीडियो है उसको मालूम ही नहीं चलता है।

शर्लिन चोपड़ा की प्ली के हिसाब से इनको इन वीडियोस के बारे में जानकारी नहीं थी कि यह इस तरीके से दुरुपयोग हो सकता है। इनको इसके बारे में जब मालूम हुआ जब FIR फाइल की गयी थी। इन्होंने अब इस केस में पूरे तरीके से कॉर्पोरेट करने को सभी जरुरी जानकारी देने को कहा है।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के ऊपर क्या आरोप लगाए थे?

शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर 2021 को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ हैरेसमेंट और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि मैं राज कुंद्रा के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी का केस दर्ज करूंगी। सबको अच्छे से पता होना चाहिए कि मेरे साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा राज कुंद्रा लड़कियों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें पैसे नहीं देते और वह लोगों को धोखा देते हैं।

Advertisment

राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्न फिल्म बनाने का केस दर्ज हुआ था जिसके बाद राज कुंद्रा बहुत समय तक जेल में थे। इस केस में कई लोग राज कुंद्रा का समर्थन कर रहे थे तो कुछ लोग उनके खिलाफ उनका विरोध भी कर रहे थे।


न्यूज़