Advertisment

Health Tips For Women In 30's: महिलाओं के लिए स्वास्थ्य टिप्स जो आपको जरूर अपनानी चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Health Tips For Women In 30s:  महिलाएं काम और घर के कामों के बीच तालमेल बिठाकर जीवन में संतुलन बनाए रखने का एक शानदार काम कर रही हैं। क्या महिलाएं अपने स्वास्थ्य के मामले में खुद का ख्याल रख रही हैं? महिलाओं के दिन की शुरुवात ही भागदौड़ से होती है जेसे बच्चों को स्कूल छोड़ने की जल्दी तो कभी नाश्ता छोड़कर ऑफिस के लिए भागना पड़ता हैं। महिलाओं के दिन की शुरुवात ही भागदौड़ से होती है। इस भागदौड़ के बीच महिलाएं अक्सर अपनी डाइट का ख्याल रखना भूल जाती हैं यही चीजें आपके 30's में परेशान कर सकती हैं। इसलिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिसका पालन कर पा सकते हैं आप एक अच्छा स्वास्थ। 

महिलाओं के लिए 4 स्वास्थ्य टिप्स: Health Tips For Women In 30s 



Advertisment

1. अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दें 

30 की उम्र के बाद महिलाओं में वजन बढ़ने लगता है। यह 30s में आम है क्योंकि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होता जाता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना होगा और साथ ही अपने आहार में कार्ब्स भी शामिल कीजिए। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए मांस, मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, फलियां, ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

2. हाई फाइबर फूड खाएं 

Advertisment

जब आप अपने 30s में हो, तो आपको हाई फाइबर फूड ब्लड सुगर को लेवल में और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक हो जाता है। फल, सब्जियों और सलाद का सेवन बढ़ा देना चाहिए और फलों को जूस के रूप में नहीं लेना चाहिए। 

3. हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए

30s में बोन डेंसिटी घटने लगती है जिसके कारण परेशानियां आने लगती है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हमारे एस्ट्रोजन का लेवल हड्डियों की डेंसिटी को प्रभावित करता है जिसकी वजह से घुटनों, पीठ और पैरों में दर्द होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, कैल्शियम और विटामिन -D का सेवन बहुत जरूरी होता है इसलिए दूध, दही, बादाम, पालक, मछली खाना फायदेमंद साबित होता है।

Advertisment

4. हार्मोन्स के लिए

स्ट्रेस और सही खाना ना खाने की वजह से हार्मोनल एंबेलेंस की परेशानी हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने में हॉर्मोन्स का सही रहना बहुत जरूरी होता है। हार्मोन्स के लिए प्रोटीन की मात्रा को अपने खाने में बढ़ाएं। खाने में फल, सब्जियां, अंडे, मीट, ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। 

महिलाओं को रोज़ 30मिनट के लिए जॉगिंग और व्यायाम करना चाहिए। सबसे जरूरी एक अच्छी नींद लेनी चाहिए, नींद शारीरिक और मानसिक थकान और तनाव से छुटकारा देती है और एक अच्छे लाइफस्टाइल और सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। 

Advertisment


सेहत
Advertisment