Advertisment

महिलाओं के लिए हींग है बेहद फायदेमंद : जानिए क्यों ?

author-image
Swati Bundela
New Update
महिलाओं के लिए हींग फायदेमंद - अगर आप अपनी सेहत का पूर्ण तरह से ख्याल रखना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट में हींग का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। हींग हमारे पेट के लिए बहुत लाभदायक है यह हमारी पाचन शक्ति को मज़बूत करती है। इसलिए इसका उपयोग सदियों से हमारे घरों में किया जा रहा है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई के रूप में काम करती है। इसलिए आप इसे अपनी हर डिश में डालें। और बच्चों को भी दें। लेकिन इसका इस्तेमाल हमें सही ढंग से करना भी आवश्यक है अन्यथा यह हमें उतना ही नुकसान भी पंहुचा सकता है।
Advertisment




आईये जानते हैं हींग के फायदे और कैसे इसका इस्तेमाल करें -
Advertisment


1 ) पेट फूलने की समस्या में -



अगर खाना खाने के बाद आपको अक्सर ऐसा लगता है की आपका पेट फूल रहा है तो आपको चुटकी भर हींग
Advertisment
पानी में मिलाकर लेना चाहिए। इससे आपकी पेट फूलने की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी।

2 ) पेट में गैस या एसिडिटी बनना -

Advertisment


क्या आपको भी खाने के बाद एसिडिटी या गैस की दिक्कत होती है ? अगर ऐसा है तो आपको अपने खाने में हींग का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। आप अपने खाने में हींग डालना न भूलें। आपको गैस की समस्या नहीं होगी।

3 ) पीरियड्स में दर्द -

Advertisment


अगर आपको पीरियड्स के समय पेट में अधिक दर्द होता है तो आपको नियमित रूप से हींग का सेवन करना चाहिए। यह धीरे धीरे आपको पेट दर्द से फायदा देगा।

4 ) पेट साफ़ करने में -

Advertisment


छाछ में हींग का छोंक लगाकर नियमित पीने से आपका पेट हमेशा साफ़ रहेगा। जिनको पेट में कीड़े होने की समस्या होती है उन्हें भी अपने खाने में हींग लेना चाहिए। यह दोनों में ही बेहद फायदेमंद है।

5 ) पाचन शक्ति को मज़बूत करने में -



हींग के आपकी डाइट में नियमित सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति भी मज़बूत होती है। हींग आपका खाना पचाने में मदद करती है। बिना किसी साइड एफेक्ट के आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेहत फूड
Advertisment