Advertisment

राज-शिल्पा से लेकर नुसरत-निखिल तक, पांच सेलिब्रिटी कपल्स जो 2021 में रहे विवादों में घिरे

author-image
Swati Bundela
New Update
Nu toइस साल ऐसे कई सेलिब्रिटी कपल्स है जो विवादों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। कई के कारण डिवोर्स रिलेशनशिप हैं, तो कई के कुछ और है। जानिए ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी के नाम जो 2021 में विवादों घिरे हुए हैं। सेलिब्रिटी कपल कंट्रोवर्सी

Advertisment

1. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी



भारतीय-ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को कुछ ऐप्स पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और पब्लिक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की इस मामले में कोई भूमिका नहीं पाई गई है।

Advertisment

2. प्रियामणि और मुस्तफा राज



'द फैमिली मैन' फेम प्रियामणि और उनके पति मुस्तफा राज हाल ही में सुर्खियां बटोर रही हैं। मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने दावा किया कि राज ने उसे धोखा दिया और उनकी शादी अवैध है। कथित तौर पर दोनों ऑफिशियल रूप से अलग नहीं हुए है। उसने मुस्तफा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि राज ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि वह पैसे निकालने के लिए उसे बदनाम करना चाहती है।
Advertisment


3. संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी



एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो ब्लॉग जारी किया था। जिसमें वे अपने आदिवासी डॉमेस्टिक वर्कर की भाषा का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे 'अजीब' कहा और मजाक उड़ाया। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी काफी निंदा की गई थी। बाद में उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।
Advertisment


4. किरण राव और आमिर खान



अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी
Advertisment
किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने इसे "एक नई यात्रा की शुरुआत" कहा है। हालाँकि उनके तलाक के कारण सोशल मीडिया में विवाद को जन्म दे दिया। कुछ ने इसे 'लव जिहाद' का नाम दिया तो कुछ ने कहा कि खान का अफेयर चल रहा है।

5. नुसरत जहां और निखिल जैन

Advertisment


अभिनेता-सांसद नुसरत जहां और बिजनेसमैन निखिल जैन ने 2019 में तुर्की विवाह नियमन के अनुसार तुर्की में शादी की थी। हालांकि बाद में जहान ने दावा किया कि इंडिया स्पेशल मैरिज एक्ट के अनुसार शादी "इनवेलिड" है। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। वही जब उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, तो फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि ये किसका बच्चा हैं।



सेलिब्रिटी कपल कंट्रोवर्सी
एंटरटेनमेंट
Advertisment