Advertisment

Home Remedies for Constipation: कब्ज से जल्द छुटकारा पाने के लिए आजमाएं, यह 5 घरेलु उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Home Remedies for Constipation: आजकल लोगों का कब्ज की समस्या से परेशान रहना बहुत आम-सी बात हो गई है, इसका मुख्य कारण लोगों की बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान है, कब्ज की समस्या की वजह से बहुत से लोगों का पेट कभी ढंग से साफ नहीं हो पाता और यह किसी भी तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

इसलिए अगर आपको सामान्य तौर पर कब्ज होती रहती है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, हालांकि अगर आपकी समस्या गंभीर है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क जरुर करना चाहिए, लेकिन अगर चीजें आपके कंट्रोल में हैं, तो आप पहले घरेलू उपाय अपनाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

Home Remedies for Constipation: कब्ज का घरेलू के लिए आजमाएं यह 5 घरेलु उपाय

Advertisment


1. खूब पानी पिएं

कब्ज को दूर करने के लिए दिन में खूब पानी पिए 1 चम्मच शहद के साथ खाली पेट गुनगुना पानी पीने की कोशिश कर सकते हैं, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं, इसके अलावा सुबह गर्म पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पिएं, कब्ज से राहत मिलेगी। एक्सपर्ट के अनुसार हर दिन 8-10 गिलास पानी पीने से डाइजेशन पर पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ सकता है।

Advertisment

2. नींबू पानी का सेवन करें

नींबू को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, नींबू का रस डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करने में मदद करता है, इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पार्टिकल निकल जाते हैं। फ्रेश नींबू पानी या लेमन टी का सुबह सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

3. पुदीना और अदरक

Advertisment

पुदीना और अदरक दोनों ही हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं, आपको बता दें, कि पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

4. दही-मट्टा खाने का हिस्सा बनाएं

जिन लोगों को कब्ज रहता है, वो खाना खाते वक्त दही और छाछ का इस्तेमाल जरूर करें, आप रायता भी खा सकते हैं, दही में लाखों जीवित ऑर्गनिजम होते हैं, इन्हें 'गुड' बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वे हानिकारक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते हैं और उन्हें आंत में बसने से रोकते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ और अच्छी तरह से काम करने में मदद करते हैं।

Advertisment

5. पालक खाएं

पालक में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को पालक का सेवन करना चाहिए, डाइट में पालक को शामिल कर कब्ज की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।





Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।





सेहत
Advertisment