Advertisment

Dengue Precautions: डेंगू से बचने के लिए इन 5 चीज़ो का इस्तेमाल कीजिए

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

डेंगू से कैसे बचें? डेंगू एक खतरनाक बीमारी हो सकती हैं जो मच्छरों के काटने से होता है, विशेष रूप से ऐड्स इजिप्टी मच्छर के कारण होती हैं। डेंगू के कुछ मामले असिम्पटोमैटिक हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर, शुरुआती सिम्पटम्स के बुखार, जोड़ों में दर्द और रैशेस जैसे शुरुआती लक्षण होते हैं। डेंगू से बचने के लिए आप हमेशा घर में तो नहीं रह सकते। ऐसे में ये नीचे दिए गए कुछ तरीके आपको डेंगू से बचा सकते हैं।

डेंगू से कैसे बचें: डेंगू से बचने के लिए इन 5 चीज़ो का इस्तेमाल कीजिए



Advertisment

1. गिलोय



गिलोय आयुर्वेद में एक बहुत ही महत्वपूर्ण जड़ी बूटी हैं। यह मेटाबोलिक रेट को बनाए रखने में मदद करता हैं, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता हैं और आपके शरीर को इन्फेक्शन्स से बचाता हैं,आप इसके तनों को उबाल लें और इसे हर्बल टी के रूप में परोसें।

Advertisment


2. मच्छरों को जमा होने से रोके



Advertisment

अपने घर के आस-पास रुके हुए पानी से छुटकारा पाए। यदि आपके पास फ्लावर पॉट्स हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप रुके हुए पानी को साफ करें और हर दिन ताजे पानी से भरे। गमले में लगे पौधों को आवश्यकता से अधिक बार पानी देना मच्छरों को आकर्षित कर सकता हैं। इसलिए, गमले वाले पौधों के मामले में, हर दिन मिट्टी खोदें और पानी डाले।



3. फुल कपड़े पहने

Advertisment


सुनिश्चित करें कि आप को ऐसे कपड़े पहनना हैं जो आपके पूरे शरीर की रक्षा करते हैं और ढकते हैं। जहां खुला हैं वहाँ पर, मच्छर भगाने वाले क्रीम या स्प्रे लगा ले।



Advertisment

4. मच्छर को बाहर से आने से रोके



खिड़की और दरवाजों में जाली लगाकर यह सुनिश्चित करिये। खिड़कियां खुली रहने पर भी मच्छर आपके घर में प्रवेश न करें। यह डेंगू से सावधानियां को सुनिश्चित करने के सबसे आसान तरीकों में से एक हैं। इसके अलावा मच्छर दानी का इस्तेमाल करे सोते वक्त।

Advertisment


5. कूलर का पानी बदले



गर्मी और मानसून वह समय होता हैं जब ज्यादातर लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं। इन कूलरों का उपयोग करने वाले लोग, अक्सर भूल जाते हैं कि कूलर के अंदर का पानी में मच्छर होते हैं। इसलिए, मच्छर कूलर के अंदर पैदा होते हैं और फिर बिना किसी प्रतिबंध के आपके घरों में प्रवेश करते हैं। ऐसे में रोज़ कूलर का पानी बदले जिससे मच्छर पैदा न हो।









सेहत
Advertisment