Mosquito Protection in Monsoon: बरसात में मच्छरों से बचाव कैसे करें?

author-image
Swati Bundela
New Update


मच्छरों से बचाव कैसे करें? मानसून का हम सब को बेसब्री से इंतजार रहता है। बरसात का मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उम्मीद लाता है लेकिन साथ मे मच्छरों की सेना अति है। बरसतो में अक्सर डेंगू, मलेरिया, जेसी बीमारिया बढ़ जाती है। मानसून में अपनी सेहत को तन्दरूस्त रखने के लिए सबसे पहले अपने घर को मच्छरों से बचना चाहिए। बाज़ार मे मौजूद प्रोडक्ट्स, जेसे की काला हिट, कोयल, all out भी काम नहीं आती। जानिए ये कुछ आसान तरीके बरसतो मे मच्छरों से बचाव के लिए।

Advertisment

मच्छरों से बचाव कैसे करें? Protection against Mosquitoes in Monsoon


1. पानी जमा ना होने दें

मच्छर पानी में पेदा होते है इसलिए अपने घर के आस-पास पानी इकट्ठा ना होने दे। गमलों मे, बाथरुम मे, कही भी पानी जमा ना होने दे। रोज सफाई किजिए ताकि पानी जमा ना हो सके। 

2. नारियल और नीम का तेल 

नरियाल और नीम के तेल को शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते। नारियल और नीम के तेल की खुश्बू से मच्छर आस-पास भी नहीं आते।

3. कपूर और तेज पत्ते 

मच्छर को भागने के लिए ये घरेलू उपाय बहुत ही लाभदाय है। कपूर और तेज पत्ते को साथ मे जला ले इसके धुंए से मच्छर तुरंत ही भाग जाते हैं। ये सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं होता। 

Advertisment

4. पूरे कपड़े पहनें

बरसात के मौसम मे ना सिर्फ सोते वक्त बल्कि हर वक्त हमेशा पूरे कपड़े पहनें ताकि आपका शरीर पूरी तरह ढका रहे। मच्छर के कटने का रिस्क कम हो जाता है और आप मच्छर के वार से बच सकते हैं।

5. मच्छरदानी 

मच्छरदानी का प्रयोग बरसात के मौसम में जरूर करना चाहिए। खासकर जब आपके घर मे छोटा बच्चा हो। मच्छरदानी से मच्छरों से छुटकारा मिल जाता है और आप सुकून से सो सकते हैं। 

6. मच्छर मारने वाले रैकेट 

मच्छर मारने वाले रैकेट के बीच आने वाले मच्छर को इलेक्ट्रिक करंट लगता है जिसके कारण वो मर जाता है। ये रैकेट काफी मदद करते है अगर मच्छर आस-पास घूम रहे हो तो ये काम आता है। 

Advertisment

ये कुछ तरीके है जिससे आप मच्छरों से बचाव कर सकते है। बरसतो मेे हमेशा सावधान रेहना चाइए क्युकी बीमारियो का खतरा बढ़ जाता है।


सेहत