/hindi/media/post_banners/rNe2sdyvryucqTQGiBeK.jpeg)
बढ़ती भाग दौड़ काम और काम से होने वाले स्ट्रेस से आज हर कोई परेशान है। ज्यादा काम की वजह से नींद पर भी बहुत असर होता है। अच्छी नींद आने के लिए दिमाग शांत और रिलैक्स होना चाहिए। काम का तनाव, घर की जिम्मेदारियों का तनांंव ऐसे कई कारण नींद पर असर करते है।
तो जानते है कि अच्छी नींद आने के लिए क्या करना चाहिए। (How To Get Better Sleep)
1.निश्चित समय पर सोना
सबसे पहली और जरूरी बात है की हमे रोज निश्चित समय पर सोना चाहिए, कभी जल्दी कभी देर रात तक जागने के बाद सोना इससे हमारी रोज की सोने की आदत पर असर पड़ता है। अगर सोने का एक समय तय नहीं रहेगा तो दिन भर आलस और कमजोरी का शिकार होंगे।
2.कसरत करे
अगर आप बेचैनी महसूस करते है और इस कारण आपको नींद नही आती तो एक्सरसाइज करे। कसरत करने से स्ट्रेस कम होता है और शरीर हल्का महसूस होता है। इस वजह से अच्छी नींद और गहरी नींद आएगी।
3.सोने से पहले मोबाइल का उपयोग ना करे।
सोने से कुछ देर पहले ही अपना मोबाइल रख दे या टीवी भी न देखे। मोबाइल की स्क्रीन से आंखो पर स्ट्रेस पड़ता है, जिससे सिर दर्द और आखों में रूखापन आता है। ऐसे परेशानी के वजह से नींद पर असर होता है। मोबाइल का उपयोग करने के बाद नींद देर से आती है। इसके साथ साथ सुबह उठने के बाद भी हम फ्रेश महसूस नहीं करते।
4.नींद रोकने वाली चीजों का सेवन न करे।
ऐसी चीज जिस से नींद न आए उनका सेवन रात को सोने से न करे। जैसे कॉफी, चाय, इन सब को रात को सोने के पहले पीने से नींद नही आती है।
कॉफी ने कैफिन होता है जो हमारे दीमक को नींद मुक्त हों में मदद करता है। तो अच्छी और गहरी नींद चाहते है तो इन चीजों का सेवन न करे।
5.स्ट्रेस कम ले
ज्यादा स्ट्रेस लेने से नींद पर बहुत असर होता है। काम का स्ट्रेस दूर करने के लिए योगा अच्छा उपाय है। इससे दीमक शांत रहेगा और सोते समय बेचैनी नही होगी। दिमाग शांत रहेगा तो नींद सही समय पर आएगी और आप रोज सुबह सही समय पर उठ पाएंगे।
6.हाइजीन का ध्यान रखे।
जिस जगह आप नींद ले रहे है हो वो जगह साफ होनी चाहिए। अपना कमरा साफ़ रखे और बेड की चादर, तकिया भी साफ सूत्रा होना चाहिए। अगर कमरा अस्त व्यस्त है और कमरे में कुछ बदबू आएगी तो उसका आपके नींद पर बहुत असर होगा। अपने बेड की चादर को नियमित तौर पर धोए और हाइजीन का ध्यान रखे।
7.संतुलित खाना खाए।
रात को संतुलित खाना खाने पर जोर दे। रात को ज्यादा खाना खाने से भी नींद पर असर होता है। खाना एक नियमित समय पर खाए और कोशिश करे की सोने से दो घंटे पहले तक आपका खाना हो जाए। खाना खाने के बाद सीधे सोने न जाए। कुछ देर तक वॉक करे फिर सोए।
इससे अच्छी नींद आएगी और पेट की कोई समस्या भी नही होगी।
/wp:tadv/classic-paragraph