Advertisment

Menstrual Hygiene Day: पीरियड लीक्स को नॉर्मलाईज़ कैसे करें?

author-image
Swati Bundela
New Update
हम में से लगभग सभी ने कभी ना कभी पब्लिक प्लेस में किसी सीट से उठते हुए अपनी दोस्त को ज़रूर कहा होगा की वो हमारी बैक चेक करे की कहीं उसमें पीरियड लीक तो नहीं हो गया है। ऐसे सिचुएशन में हमें मुश्किल से ही ऐसे कोई लोग मिलेंगे जो इसको नॉर्मली देखते हो। ज़्यादातर लोग पीरियड लीक्स को देख कर अपना मुँह बिगाड़ लेते हैं। हमें ये समझना बहुत ज़रूरी है की जिस तरह पीरियड्स नार्मल है उसी तरह पीरियड लीक्स भी नार्मल है। इस लीक के प्रति घटिया रिएक्शन देने से लड़कियों की सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी आती है। जानिए कैसे नॉर्मलाईज़ कर सकते हैं पीरियड लीक्स को:

Advertisment

1. पीरियड लीक्स में कोई शर्म की बात नहीं है



जिस तरह पीरियड नार्मल है उसी तरह पीरियड लीक्स भी नार्मल है। अगर आप या आपके आस पास कोई लड़की पीरियड लीक की शिकार हो जाती है तो आपको उसके बचाव में खड़े होने की ज़रूरत है। जब तक हम खुद इस पीरियड लीक से शर्म महसूस करेंगे ये बाकियों के लिए नॉर्मलाईज़ नहीं किया जा सकता है।

Advertisment

2. पीरियड लीक्स की जानकारी सबके साथ शेयर करें



लोगों को ये समझाना बहुत ज़रूरी है की ये नार्मल है। पीरियड लीक्स के प्रति लोगों की सोच तभी बदलेगी जब वो इस पूरे प्रोसेस को अच्छे से समझेंगे और इस बात को मानेंगे की ये बहुत ही नार्मल सी बात है और ये किसी के साथ भी हो सकता है।

Advertisment

3. अपने पीरियड प्रोडक्ट्स का फिर से जांच करें



अगर आप बार-बार लीक्स की शिकार हो रहीं है तो वक़्त आ गया ही की आप अपने पीरियड प्रोडक्ट्स की जांच करें। अगर आपको पैड्स के कारण लीक्स का सामना करना पर रहा है तो आप टेम्पोंस या मेंस्ट्रुअल कप के तरफ अपना रुख कर सकती हैं। अगर आपको सही पीरियड प्रोडक्ट चूज़ करने में मुश्किलों का सामना कर रहीं है तो आप अपने डॉक्टर से इस बारे में बात कर सकती हैं।
Advertisment


4. पीरियड लीक्स को नॉर्मली लें



अगर कोई आपके आस पास पीरियड लीक्स का शिकार हुई हो तो इसे बिलकुल नार्मल ट्रीट करें। एक बार भी उस लड़की को ये महसूस न होने दें की उसने कुछ गलत कर दिया है या फिर उसकी पीरियड हैंडलिंग मेथड सही नहीं है। उसकी
Advertisment
सेल्फ कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने के लिए आप उससे ज़रूर बात करें।

5. पीरियड लीक्स को नॉर्मलाईज़ करने के लिए आवाज़ उठाएं



अगर कोई इंसान आपको लीक्स के कारण पीरियड शेम करे तो इसको चुप चाप सहने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है। अपनी आवाज़ खुद की लिए और दूसरों के लिए भी उठाएं। इस बात को सब तक पहुंचाएं की पीरियड लीक्स में किसी की गलती नहीं होती और ये किसी के साथ भी हो सकता है।
सेहत सोसाइटी
Advertisment