Advertisment

How To Stop Infection Of Pyorrhea :पायरिया से खराब हो रहे दातों को कैसे ठीक करे

author image
Swati Bundela
11 Aug 2021
How To Stop Infection Of Pyorrhea :पायरिया से खराब हो रहे दातों को कैसे ठीक करे



Advertisment

पायरिया ये एक दातों की बीमारी है जिसमे मसूड़ों के हड्डी को हानि होती है। जिससे दांत कमजोर होते है और फिर कोई भी चीज चबाने में दर्द होता है। पायरिया से संक्रमित इंसान के दातों से खून निकलना, मुंह से बदबू आना, खाना चबाने से दांतो में दर्द होना, जबड़ों में सूजन आना ऐसी परेशानियां होती है।पायरिया का जल्द इलाज करना बहुत जरूरी है वरना दांत खराब होते है।

जानिए पायरिया से खराब हो रहे दातों को कैसे ठीक करे। (How To Stop Infection Of Pyorrhea)

• मसूड़ों के मजबूत होने के लिए रोज दिन में दो बार ब्रश कीजिए। इससे इन्फेक्शन रुकेगा और दांत साफ रहेंगे।


• मुंह धोने के लिए गरम पानी में नमक डालकर कुल्ला करे। इससे दांतो मे फसे खाने के अंश निकल जाएंगे।



• दांतो से खून निकल रहा है तो सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले ब्रश का ही इस्तमाल करे।



• पायरिया ज्यादा हो तो डेंटिस्ट को दिखाए वो आपको ब्रश करने के अलग अलग तरीके बताएंगे और ट्रीटमेंट की प्रोसेस बताएंगे।



• रोज रात को दांतो को ब्रश करके सोना चाहिए। इससे खाना खाने के बाद दांतो पर बैठा मैल निकल जाएगा और रात भर में दांतो को कोई इन्फेक्शन नही होगा।  



• दांतो को मजबूत करने के लिए अपने खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा रखे।



• दांतो को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कभी कभी नमक से दांतो को घिसे इससे दांतो के ऊपर का पीला पान निकल जाता है और इन्फेक्शन भी कम होता है।



• अगर आपको चबाने में तकलीफ हो रही है तो कुछ दिन के लिए ज्यादा सक्त चीजे खाना बंद करे। वरना मसूड़ों को और तकलीफ होगी।



• अपना ओरल हाइजीन ठीक रखे। जैसे खाना खाने के बाद कुल्ला करना। रोज रात को ब्रश करना।

इससे पायरिया कम होगा और दांतो का इन्फेक्शन फैलने से रुक जाएगा।

Advertisment

• अगर आप धूम्रपान करते है तो उसे छोड़ दे क्योंकि धूम्रपान से पायरिया और ज्यादा बढ़ता है। इससे दांत कमजोर होगे और आपको खाना चबाने में तकलीफ होगी।



• पायरिया को ठीक करने के लिए नारियल के तेल से या तील के तेल से मसूड़ों पर मसाज करे। इसे कुछ 15 मिनट दांतो पर लगाए रखे और फिर गुनगुने पानी से धो ले। 



• एक कटोरी में हल्दी ले और उसमे थोड़ा सरसो का तेल मिलाकर दांतो पर मसाज करे। फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर ले। इससे दांतो का दर्द और पायरिया का इन्फेक्शन कम होगा ।



• पायरिया का इन्फेक्शन रोकने के लिए नीम बहुत काम आता है। नीम के पत्तो का रस निकाले और उससे दातों पर मसाज करे। फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करे। इसे इन्फेक्शन कम होगा और दांतो मे होने वाले कीटाणु मर जायेंगे।



/wp:tadv/classic-paragraph



wp:paragraph

/wp:paragraph
Advertisment
Advertisment