New Update
/hindi/media/post_banners/efj2H95Tc5vF0cJOnwds.jpg)
1. इसके बारे में खुल कर बात करें
पीरियड्स एक बहुत ही नार्मल और नेचुरल प्रोसेस है इसलिए इसके बारे में बात करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। अगर लड़कों को इसकी जानकारी ही नहीं होगी तो वे इसके बारे में भ्रांतियां ही बनाते रह जायेंगे। ऐसे में ये बहुत ज़रूरी है की आप खुद इसको अपने आस पास के लोगों के लिए इसको नोर्मलईज़ करे तभी इससे जुड़ा स्टिग्मा ख़त्म होगा।
2. लीक्स और बाकी पीरियड्स मीशाप्स से किसी को जज न करें
पीरियड्स में लीक्स आम बात है। फिर चाहे वो किसी पब्लिक प्लेस में हो या अपने घर के बिस्तर पर हम सबने कभी न कभी पीरियड में लीक्स ज़रूर एक्सपीरियंस किया है। जहाँ किसी को इससे कोई दिक्कत नहीं होती है वहीँ कुछ के लिए ये काफी शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। इसे नोर्मलईज़ करना बहुत ज़रूरी है। आपको हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए की आप लीक्स से गुज़र रहे इंसान को कम्फर्टेबल फील करवाए और उससे ये भी एहसास दिलाए की उसने कुछ गलत नहीं किया है।
3. पीरियड मिथ्स को तोड़े
पीरियड शेमिंग की तरह पीरियड मिथ्स से भी हर लड़की कभी न कभी गुज़रती है। ऐसे में बहुत ज़रूरी है की आप इन पीरियड मिथ्स को तोड़कर आगे बढे। फिर चाहे आप पीरियड्स के दौरान मंदिर में प्रवेश करें या फिर किसी पौधे को हाथ लगाए बस पीरियड मिथ्स को तोड़ते रहें। जब लोगों को इनके कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखेंगे तो अपनेआप पीरियड शेमिंग में गिरावट आ जाएगी।
4. पीरियड सेक्स को बढ़ावा दें
पीरियड्स में सेक्स से आम तौर पर सब परहेज़ करते है। कुछ को इससे डर लगता है और कुछ समाज के स्टिग्मा के कारण इससे दूरी बना कर रखते है। पीरियड सेक्स नार्मल है और ये आपके पीरियड पैन को भी कम करता है। इसलिए अपने पार्टनर से इस बारे में ज़रूर बात करें और पीरियड सेक्स ज़रूर ट्राई करें।
5. पीरियड प्रोडक्ट्स को छुपाये नहीं
पीरियड के प्रति समाज में स्टिग्मा इतनी बुरी तरह से फैला हुआ है की आज भी इससे मेडिसिन शॉप में पेपर में रैप करके या फिर काले पॉलिथीन में पैक कर के दिया जाता है। अपने आस पास के मेडिसिन शॉप वालों को समझाये की ये गलत है और उन्हें ये प्रैक्टिस बंद कर देना चाहिए। खुद भी हमेशा ये कोशिश करें की घर हो या बाहर आप पीरियड से रिलेटेड कोई भी प्रोडक्ट किसी से ना छुपाएं।