Advertisment

How To Support Your Children's Career: माँ-बाप बच्चे के करियर में कैसे मदद करें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Support Your Children's Career: माता पिता को अपने बच्चे के भविष्य की सबसे ज़्यादा चिंता होती है। जो गलतियाँ उन्होंने की या वो ज़िन्दगी में वो सफलता हासिल नही कर पाएं इस बात का ग़म तो होता है और चिंता भी होने लगती है कि उनके बच्चे इस दोर से न गुज़रे। ऐसे में पेरेंट्स उनकी ज़िन्दगी का फैसला लेना भी शुरू कर देते है यह सोच कर उन्हें ज़्यादा समझ है और वो इस दोर से गुज़र चुके है पर समय बदल रहा है। ऐसे में कैसे अपने बच्चे के करियर बनाने में माँ बाप कैसे योगदान कर सकते है जानिए-

How To Support Your Children's Career: माँ-बाप बच्चे के करियर में कैसे मदद करें



Advertisment

1. अपनी आशाएं बच्चे पर न थोपें

पेरेंट्स बच्चे के लिए बड़े बड़े सपने बुनते है जैसे कि -उनका बच्चे डॉक्टर बने इत्यादि। परंतु बच्चे की इच्छाओं का क्या, उनके माँ- बाप होने के नाते आपको उनकी इच्छाओं के बारे में जानिए। उनके गोल्स को अचीव करने में उनकी मदद करें न कि उनके गोल्स खुद तय करें। 

2. उनकी ड्रीम्स, लक्ष्य को समझें

Advertisment

हर बच्चे में अलग काम करने की क़ाबलियत होती है, उनकी अपनी अलग रुचि होती है जो दूसरों से अलग ज़रूर होती है। उनके गोल को समझे कि उसे छोड़ने को कहें। हर एक चीज़ में करियर है, बस आपको उनको साथ थोड़ी सर्च करने की जररूत है। 

3. सबर रखें

सफलता एक दिन में नहीं मिलती, करियर एक दिन में नहीं बनता, रास्ते में बहुत रूकावटें आती है ऐसे में अपना सब्र न खोए। आपको बच्चे को हिम्मत देनी चाहिए। उसे नाकामयाबी का सामना करना सिखाइए। आप ही उनके सच्चे दोस्त है जो मुसीबत में साथ रहते है। उन्हें न लक्ष्य से भटकने दे न भटकाए।

Advertisment

4. उनकी रूचि का मज़ाक न बनाएं

जब बच्चा अलग राह पर चलता है जिसका आपको पता न हो या आपको उसमें सक्सेस नजर नहीं आती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उनका मज़ाक बनाएं। यह उन्हें डिप्रेस्ड भी कर  सकता है। व्यक्ति को दुसरो की इच्छाओं का सम्मान करना आना चाहिए चाहे वो उनका बच्चा ही क्यों न हो।

5. उन्हें दुसरो के साथ न आंके

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों की दूसरे के बच्चों के साथ तुलना करते है। यह करने से बच्चे के दिल को ठेेस पहुँचती है। माता पिता का यह बर्ताव बच्चों को दुखी कर सकता है। इसलिए करियर की बात करते समय माता पिता इस बात का ध्यान रखें।



पेरेंटिंग
Advertisment