Advertisment

बच्चों को खुद को साफ़ सफाई से रखना कैसे सिखाएं -

author-image
Swati Bundela
New Update
बच्चों को साफ़ सफाई - आजकल के बच्चे तो वैसे खुद पर ही निर्भर होते हैं। आप अपने बच्चों को छोटे से ही अच्छी आदतें डलवाते हैं तो वो बड़े में भी उनके काम आएंगे। इसलिए उनके अच्छे से रहना सिखाएं और साफ़ सफाई की वैल्यू सिखाएं। आप उनको बताएं की बाहर रहते हैं तो क्या करते हैं और कैसे रहते हैं।

Advertisment

1. रोज नहाना है जरुरी



बच्चे हमेशा जल्दबाज़ी में अच्छे से नहीं नहाते हैं। ऊपर ऊपर से पानी डालने की जगह बच्चे को सिखाएं कि कैसे शरीर का हर एक हिस्सा साफ़ करना जरुरी होता है खास कर के अंडरआर्म्स, गर्दन और मैन पार्ट्स।
Advertisment


2. ब्रश की अहमियत



दोनों टाइम ब्रश करते रहने से रात का खाना सुबह तक मुँह में सड़ नहीं पाता है। इस से आप कई बीमारियों से बचते हैं। इस से आपके बच्चे के दांत नहीं सड़ेंगे और वो हमेशा इस अच्छी आदत को फॉलो करते रहेंगे।
Advertisment


3. मुँह की सफाई है जरुरी



Advertisment
मुँह की सफाई सबसे जरुरी होती हैं क्योंकि यहीं से सब हमारे पेट में जाता है। अगर आप समय समय पर मुँह साफ़ नहीं करेंगे तो आपके मुँह में कीटाड़ू पैदा हो सकते हैं। यह कीटाड़ू आपके दांत भी सड़ा सकते हैं और आपके पेट की समस्या का कारण भी बन सकते हैं।

4. नाक और कान भी साफ़ करें

Advertisment


कई ऐसी चीज़ें होती हैं जो हम नहाते समय ही साफ़ करते हैं। जैसे कि हमारी नाक जब आपका बच्चा नहाता तब उसको अच्छे से नाक साफ़ करने को कहें और उसकी आदत में डालें। ऐसे ही हर संडे तो संडे सब लोग एक दूसरे के कान साफ़ कर सकते हैं।

5. नाख़ून काटना ना भूलें



बच्चे के नाख़ून हमेशा काट कर रखें क्योंकि बच्चे बार बार हांथ मुँह में डालते हैं। जिस से की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बच्चे को हमेशा सूती और धुले कपड़े पहनाएं। इसके साथ साथ बच्चा जो भी चीज़ें छूता है उन्हें भी साफ़ करती रहें जैसे खिलोने, मोबाइल और किताबें।
सेहत
Advertisment