कंगना रनौत के खिलाफ़ बयान दर्ज कराने क्राइम ब्रांच पहुंचे रितिक रोशन

author-image
Swati Bundela
New Update


https://twitter.com/viralbhayani77/status/1365569946919473152?s=20

फर्जी ईमेल आईडी का मामला क्या है?


फर्जी ईमेल आईडी का मामला 2016 का है, जब कंगना और रितिक ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। रितिक ने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा था, जब उसने उसे ‘silly ex‘ कहा था। रितिक ने इस बात को भी गलत बताया कि वह कंगना के साथ रिलेशनशिप में थे ,और दावा किया कि कंगना उन्हें सैकड़ों ईमेल भेजकर परेशान कर रही थी।

रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना रनौत से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है।

कंगना रनौत ने किया रितिक रोशन पर ट्वीट :


कंगना रनौत ने रितिक रोशन के क्राइम ब्रांच के सामने आने के बारे में ट्वीट किया। " दुनिया कहा से कहा पहुंच गयी मगर मेरा silly ex अभी भी वही है ,उसी मोड़ पर जहा ये वक़्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला। "

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1365214807473876993?s=20
रितिक रोशन एंटरटेनमेंट