Advertisment

International Men's Day: इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर जानिए 5 चीजें जो हमें अपने जीवन में पुरुषों से सीखनी चाहिए 

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

International Men's Day: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस इस साल 19 नवंबर 2021 को है। निस्संदेह, पुरुष और महिलाएं एक ही सिक्के के दो पहलू बनाते हैं। हमारे जीवन में हमेशा एक व्यक्ति अपनी मां, बहन, दादी की तरफ अपने पिता, भाई, दादा की तुलना में ज्यादा प्रेम और स्नेह व्यक्त करता है। लोग अक्सर कहते हैं की उन्हे सबसे ज्यादा उनकी मां प्यार करती है लेकिन सचाई यह है की एक बच्चे को उसके पिता से ज्यादा कोई प्यार नहीं करता। एक पिता कभी अपने प्यार को जताते नहीं है, आपको बात बात पर डांटे हैं लेकिन वह कभी आपका बुरा नहीं चाहते और आपको अपनी जिंदगी से ज्यादा प्यार करते हैं। 

इसलिए इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस जो कि कल है, आप सभी अपने पिता, भाई, दादा, और जो भी पुरुष आपके जीवन में जरूरी हैं उन्हें बताएं की उनकी आपके जीवन में क्या अहमियत है और उनके साथ कुछ समय बिताए, उनके साथ बाहर जाएं। हम अपने जीवन में पुरुषों से कई चीजें सीखते हैं, लेकिन उन पर ज्यादा गौर नहीं करते इसलिए आज यहां बताई जा रही हैं चीजें जो हम पुरुषों से सीखते हैं। 

5 चीजें जो हमें अपने जीवन में पुरुषों से सीखनी चाहिए 

Advertisment

1. सच्ची दोस्ती 

यह किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है लेकिन लड़कों की दोस्ती, लड़कियों की दोस्ती से कई अधिक प्यारी और जेलसी के बिना होती है। लड़कियों की दोस्ती में प्यार के साथ जेलसी एक न एक समय तक जरूर आ जाती है। इसका यह मतलब नहीं है की लड़कियां अपनी दोस्ती में लॉयल नहीं होती फरक बस इतना है की लड़कियों के मुकाबले लड़के ज़्यादातर महिलाओं से बेहतर दोस्त बनते हैं और उनकी दोस्ती सालों चलती है और उनके मन में कभी एक दूसरे के खुलास नफरत भी अति और न ही वो एक दूसरे की चुगली किसी तीसरे व्यक्ति से करते हैं। 

Advertisment

2. प्रैक्टिकल और लॉजिकल थिंकिंग 

पुरुष ज्यादातर कुछ भी करने से पहले उस चीज के पीछे के लॉजिक को देखते हैं। महिलाएं भी लॉजिक और प्रैक्टिकल सोचती हैं लेकिन पुरषों के मुकाबले महिलाएं थोड़ा कम लॉजिकली सोचती हैं। अपने अक्सर देखा होगा आपके घर में मां भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय ले लेती हैं लेकिन आपके पिता हमेशा पहले उस चीज के बारे में सोचेंगे, तुलना करेंगे और फिर निर्णय लेंगे। इसलिए हममें हमारे पिता यां भाई से लॉजिकल और प्रैक्टिकल सोच के बारे में सीखना चाहिए। 

3. दूसरों का साथ देना 

Advertisment

मेने अक्सर अपने जीवन में जितने भी पुरुष हैं उन में एक बात देखी है वो है दूसरों का साथ देने के लिए हमेशा तयार। महिलाएं भी एक दूसरे का साथ देती हैं लेकिन अक्सर दूसरों का साथ देने से पहले दो बार सोचती हैं की क्या इसमें उनका कोई लाभ है की नहीं। वही लड़के और पुरुष अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों आदि की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ज्यादातर पुरषों के मन में कभी यह खयाल नहीं आता की मैं उसकी मदद क्यों करूं इसमें मेरा क्या फायदा है। इसलिए हमे इस चीज को अपने जीवन में जरूर सीखना और लागू करना चाहिए। 

4. सीक्रेट रखना 

मेने अक्सर देखा और खुद अनुभव भी किया है। लड़कियों और महिलाओं को राज बताना मतलब यह राज उनके कई दोस्तों को पता होगा लेकिन वहीं दूसरी तरफ लड़के हमेशा एक राज को राज ही रखते हैं और अगर आप उन्हें कहेंगे की उन्हें सबसे अच्छे दोस्त को भी नहीं बताना तो वह उन्हें भी नहीं बताएंगे। इसलिए मुझे ऐसा लगता है की यह क्वालिटी सब में होनी चाहिए क्योंकि जब एक व्यक्ति आपको उनके दिल की बात यां कोई राज बताता है क्योंंकि उन्हें आप पर विश्वास है और वह आपसे बदले में उस विश्वास को बनाएं रखने की उम्मीद करता है। 

Advertisment

5. कॉन्फिडेंस 

लड़कों और पुरषों का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा होता है। मेरा मानना है की यह इसलिए होता है क्योंंकि पुरुष और लड़के ज्यादातर वहीं काम करते हैं जिनके बारे में उन्हें पूरा ज्ञान हो, उन्हें उस चीज की रूचि हो और ऐसा करते समय वह सिर्फ अपने आप के बारे में सोचते हैं जो शायद कभी कभी लड़कियां भुल जाती हैं। अपने अक्सर अपने पिता को देखा होगा की जब किसी चीज के बारे में बात चल रही होती है तब वह तब तक नहीं बोलते जब तक सही समय ना हो और जब उन्हें उस बारे में पता ना हो। लेकिन जिस चीज के बारे में उन्हें ज्ञान होता है तब वह उस टॉपिक पर बिना किसी दर और संकोच के बोलते हैं क्योंंकि उन्हें उस बात पर पूरा कॉन्फिडेंस होता है।


Advertisment



सोसाइटी
Advertisment