Advertisment

Ways To Support Women: 5 तरीके जिनसे महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट कर सकती हैं 

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update



Advertisment

Ways To Support Women:  आपके जीवन में महिला मित्रों का होना बहुत महत्वपूर्ण है। हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां आज भी महिलाओं को नीचा दिखाया जाता है, इसलिए महिलाओं को एक दूसरे का साथ देना चाहिए ना की एक दूसरे के खिलाफ होना चाहिए क्योंकि इसे महिलाओं के हक की नींव कमजोर होने लगती है। हमेशा एक दूसरे के लिए बने रहना चाहिए क्योंकि इसे ना केवल उनकी बल्कि आपका भी भला होगा। सिस्टरहुड का मतलब यह नहीं होता की आप बस एक दूसरे से अच्छे से बात करें, बल्कि सच्चा प्यार, दोस्ती, सम्मान और हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए। जानिए कैसे आप एक दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं।

5 तरीके जिनसे महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट कर सकती हैं (Ways To Support Women)



Advertisment

1. सपोर्ट और प्रोत्साहित करें



हर महिला को सुरक्षित मेहसूस करने की जरूरत होती है, लेकिन कुछ स्तिथियों ऐसी होती है जब हम अपने जीवन में क्या हो रहा है उसे नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। हमे मुश्किल में आकर निर्णय लेने पड़ते हैं जिसके बारे में हम बेहद कंफ्यूज रहते हैं और हमें किसी की मदद और सपोर्ट की जरूरत होती है। जब भी एक लड़की आपसे किसी भी प्रकार की मदद और गाइडेंस मांगे तो उसकी बात सुनने और सपोर्ट करें क्योंंकि जब एक लड़की दूसरी लड़की को प्रोत्साहित करती है तब उसका हौसला बढ़ जाता है।

Advertisment


2. एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करें



Advertisment

हम सब को एक दूसरे से कॉम्प्लीमेंट्स मिलना पसंद है लेकिन एक दिन में हम कितनी बार कॉम्प्लीमेंट करते हैं यह कभी किसी ने नहीं सोचा। महिलाओं को अक्सर उनके वजन, कद, रंग के लिए तने मारे जाते हैं, निजा दिखाया जाता है। जब आप एक लड़की और महिला की प्रशंसा करेंगे तो उसे एक सकारात्मकता मिलेगी जिससे आप दोनों का दिन अच्छा जाएगा लेकिन कभी भी झूठा कॉम्प्लीमेंट नहीं देना चाहिए क्योंकि उसे दूसरा व्यक्ति काफी लो मेहसूस कर सकता है। हमेशा इज्जत, प्यार और सच्चाई से कॉम्प्लीमेंट देना चाहिए। 



3. एक दूसरे की बात सुनने

Advertisment


महिलाएं अक्सर अपने जीवन में और उसकी परेशानियों में इतनी व्यस्त होती हैं की वो अक्सर एक दूसरे से बात करना भुल जाती हैं। इसलिए हमेशा एक दूसरे का हाल चाल पूछते रहना चाहिए क्योंकि महिलाओं के जीवन में अनेक परेशानियां अति हैं जिनके बारे में को किसी अपने से बात करना चाहती हैं जो उन्हें जज ना करे। हमे अक्सर हमारी परेशानियां दूसरो से ज्यादा लगती हैं लेकिन हकीकत में दूसरा व्यक्ति किस मुसीबतों से जूझ रहा होता है हमे अंदाज़ा भी नहीं होता। इसलिए जब एक लड़की यां महिला अपने दिल की बात आपको बताए तो उसे शांति से सुनने क्योंंकि उससे उसका दिल हल्का होगा और अच्छा मेहसूस होगा। 



Advertisment

4. एक दूसरे की मदद करें 



हमेशा एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हम अक्सर एक दूसरे से रेस में आगे बढ़ने की जल्दी में दूसरे का साथ नहीं देते। हर एक महिला को दूसरी महिला का साथ देना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। हम सिर्फ ऑफिस, स्कूल की बात नहीं कर रहे बल्कि आपको आपके घर में भी अपनी मां की मदद करनी चाहिए क्योंंकि एक मां किसी से मदद नहीं मांगती लेकिन उेस भी आपके प्यार और सहयोग की जरूरत होती है। एक दूसरे कि मदद करने से आप छोटे यां कमजोर नहीं होंगे बल्कि आपकी इज्जत होगी और जब आपको कोई दिक्कत होगी तब आपकी मदद के लिए लोग तैयार होंगे। 

Advertisment

5. मजाक ना उड़ाएं

हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां महियलो का अक्सर मजाक उड़ाया जाता है यह ना केवल पुरुष करते हैं बल्कि महिलाएं भी करती हैं। हमे अक्सर लोगों के त्यार होने के ढंग से, कपड़ों का मजाक उड़ाना पसंद है लेकिन इसका उस लड़की पर क्या असर पड़ेगा इसके बारे में हम नहीं सोचते। एक लड़की के घर की फाइनेंशियल स्तिथि कैसे है हमे नहीं पता इसलिए कभी भी किसी महिला का इन मेटरीयलिस्टिक चीज़ों के लिए मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। 



फेमिनिज्म सोसाइटी
Advertisment