Cold Food During Periods? पीरियड्स में ठंडी चीज़े क्यों है नुकसानदायक

author-image
Swati Bundela
New Update


पीरियड्स आते ही माँ ठंडी चीज़ो से परहेज करने से मना करती है पर कभी बताया नहीं क्यों? पीरियड्स आने से पहले पीठ में, पेट आदि दर्द होता है इन्हें पीरियड्स आने के संकेत भी कहा जाता है। इसे पीएमएस - प्रेमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहते है। परंतु पीरियड्स में यह दर्द कभी कभी असहनीय हो जाता है। इसका एक कारण ठंडी चीज़ो का सेवन करना भी हो सकता है। आईए जानते है ठंडी चीज़े खाने से क्यों परेहज किया जाता है।

पीरियड्स में ठंडी चीज़े क्यों है नुकसानदायक?


दर्द को बढ़ाता है

Advertisment

पीरियड्स में ठंडी चीज़े जैसे कि आईस-क्रीम, कोल्ड्रिंक अक्सर खाने से मना किया जाता है क्योंकि यह पीरियड्स में दर्द को बढ़ा सकते है। ठंडी चीज़ो का सेवन करने से दर्द और बढ़ सकता है। पेट में मरोड़ आना, पीठ दर्द होना आम है पर यह चीज़ो का सेवन करने से दर्द ज़्यादा हो सकता है।

खून का बहाव कम होना

गरम चीज़े शरीर में खून के बहाव को बढ़ाती है। शरीर में खून का संतुलन बनाए रखती है। परंतु ठंडी चीज़ो का सेवन करने से ख़ून के बहाव में तकलीफ़ आ सकती है। रुक रुक कर पीरियड्स आना इसका एक कारण हो सकता है जिससे और तकलीफ़ हो सकती है।

शरीर का तापमान कम हो जाना

ठंडी चीज़ो का सेवन करने से शरीर का तापमान कम हो जाता है जिससे खून के बहाव में प्रॉब्लम आ सकती है। जिससे दर्द में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में ठंडी तासीर वाली चीज़ो का सेवन जितना हो सके कम करें।

चेहरे संबंधित समस्या

Advertisment

पीरियड्स में अक्सर चेहरे पर पिम्पल ,दाने निकल आते है और यह महीना आने का संकेत भी है। ठंडी चीज़े इस प्रॉब्लम को और बढ़ा सकती है। शरीर का तामपान ठंडा हो जाने से वो खाने से पोषण नहीं सोक पाती जिससे शरीर में और चेहरे की समस्या बढ़ जाती है।


सेहत फ़ूड