Kareena Kapoor Top Hit Films: जानिए करीना कपूर की 5 बेस्ट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

author-image
Swati Bundela
New Update


Kareena Kapoor Top Hit Films: कुछ दिनों से करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर, अपनी प्रेगनेंसी और बेबी में बिजी हो गयी थीं। बहरहाल, मीडिया कवरेज से वो कभी गायब नहीं हुईं। करीना ने अपने पुरे करियर में फिल्म इंडस्ट्री को कुछ बेहद धमाकेदार फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी की। आज करीना के कुछ टॉप बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों की सूचि पर नज़र डालते हैं-

Advertisment

Kareena Kapoor Top Hit Films: जानिए करीना कपूर की 5 बेस्ट फिल्में


Good Newzz

फिल्म 'गुड न्यूज़' में करीना कपूर और अक्षय कुमार ने एक ऐसे कपल की भूमिका निभाई, जिन्होंने बच्चा पैदा करने के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल किया। दरअसल, इस मूवी में करीना कपूर और अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नज़र आये। 2020 के नई ईयर से पहले ये मूवी रिलीज़ हुईं। इस मूवी का कॉज बहुत ही सीरियस रहा लेकिन ये एक हैप्पी कॉमेडी फैमिली मूवी रही, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Bodygaurd

2011 में आयी मूवी 'बॉडीगॉर्ड' ने बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर परफॉरमेंस दिया। फिल्म ने करीब सौ करोड़ के आस-पास कमाई की। इस फिल्म में करीना के अपोजिट में सलमान खान थे। दरअसल, बॉडीगॉर्ड मूवी मलयालम मूवी की रीमेक थी। ये एक एक्शन प्लस रोमांस की कहानी पर बेस्ड मूवी थी। फिल्म में कई सांग्स भी थे, जिनको दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Golmaal 3

2010 में आई 'गोलमाल 3' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म के डायरेक्टर रहे, रोहित शेट्टी। गोलमाल सीरीज की सीक्वल, एक मल्टी स्टारर मूवी है। इसमें करीना कपूर, अजय देवगन, मिथुन चक्रबर्ती, अरशद वार्षी, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे कई स्टार्स हैं। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवार्ड भी मिला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।

Advertisment

3 Idiots

चेतन भगत की नावेल 'फाइव पॉइंट समवन' पर बेस्ड, राजकुमार हिरानी की ये मूवी , '3 इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म आल टाइम ब्लॉकबस्टर के साथ 200 करोड़ से की कमाई की। फिल्म में करीना कपूर आमिर खान के अपोजिट नज़र आयीं। करीना कपूर की बेस्ट फिल्मों में इस फिल्म का नाम आना जरुरी हो जाता है। ये फिल्म कॉमेडी के साथ साथ इतनी जयादा इंट्रेस्टिंग थी; इस फिल्म को यंग जनरेशन ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

Kabhi Khushi Kabhi Gham

एक और मल्टी स्टारर फिल्म, 'कभी ख़ुशी कभी गम' ने तो सबको अपना दीवाना बना लिया। 2001 में करन जौहर की मूवी रिलीज़ हुईं और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर जाने के बाद, फिल्म ने सबके दिलों में एक खास जगह बना ली। K3G के नाम से आज भी इस फिल्म के हज़ारों फैंस हैं। फिल्म में करीना का रोल इतना आइकोनिक रहा कि लोग आज भी करीना को ( पूह ) 'poo' के लिए याद करते हैं। करीना कपूर के करियर कि बेस्ट फिल्मों में K3G बहुत इम्पोर्टेन्ट है।


एंटरटेनमेंट